Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Jan Darbar News
*छत्तीसगढ़ को सर्वश्रेष्ठ जिला, सर्वश्रेष्ठ पंचायत और सर्वश्रेष्ठ संस्थान श्रेणी में मिलेगा सम्मान: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई* *राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के हाथों से 18 नवंबर 2025 को मिलेगा सम्मान* *प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘जल समृद्ध भारत’ के दृष्टिकोण को मूर्त रूप देने में छत्तीसगढ़ का योगदान महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री श्री साय* रायपुर, 12 नवंबर 2025/ केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय ने छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल ने इन पुरस्कारों की घोषणा की। छत्तीसगढ़ को तीन राष्ट्रीय जल पुरस्कारों…
अंबिकापुर। राष्ट्रवादी प्रखर वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ आज प्रातः हाथी पखना स्थित गणपति धाम पहुंचे, जहाँ उन्होंने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की सफलता की कामना की। गणपति धाम की स्थापना और उसकी आस्था पर बोलते हुए श्री कुलश्रेष्ठ ने कहा कि “गणपति स्थापना समिति का यह प्रयास सराहनीय है। हमारे जितने भी आस्था के केंद्र हैं, वे धीरे-धीरे पिकनिक स्पॉट में बदलते जा रहे हैं — हमें इन धार्मिक स्थलों की मान-मर्यादा का ध्यान रखना होगा और इन्हें आस्था के पवित्र केंद्र के रूप में बनाए रखना होगा।” युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “आज…
दिनांक 11 नवम्बर 2025 को जिला अधिवक्ता संघ एवं संघर्ष समिति का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल माननीय मुख्य न्यायाधीश से बिलासपुर में भेंट करने पहुँचा। प्रतिनिधिमंडल ने न्यायालय भवन के स्थानांतरण से संबंधित समस्त दस्तावेज़, जनभावना एवं तथ्यात्मक स्थिति का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय ने अधिवक्ताओं की बात को अत्यंत गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुना तथा प्रतिनिधिमंडल को मौखिक रूप से आश्वस्त किया कि उपलब्ध अभिलेखों, दस्तावेज़ों एवं वस्तुस्थिति का संपूर्ण परीक्षण कर वर्तमान स्थल पर ही न्यायालय भवन निर्माण के लिए यथासंभव सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे। माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय ने उसी अवसर…
जशपुरनगर 12 नवंबर 2025/ सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु मंगलवार को जशपुर जिले के महनई, सुलेशा, पंडरा पाठ होते हुए सन्ना पहुंचे इस दौरान क्षेत्र गणमान्य नागरिक, यादव समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया । यहां उन्होंने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में समाज के संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने और एकता को मजबूत करने पर विशेष चर्चा की, बैठक का मुख्य उद्देश्य ब्लॉक स्तरीय संगठन का गठन एवं पदाधिकारियों का चयन करना था इस बिच सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि समाज…
चिरमिरी, 11 नवम्बर 2025 — आज चिरमिरी के कांग्रेस जनों द्वारा दिल्ली में हुए भीषण ब्लास्ट में मारे गए निर्दोष नागरिकों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मोमबत्तियां जलाकर मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की गईं। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा कांग्रेस नेता शिवांश जैन ने किया। उन्होंने कहा कि देश में इस तरह की घटनाएं अत्यंत दुखद और निंदनीय हैं। हम सभी देशवासियों को मिलकर ऐसे अमानवीय कृत्यों के खिलाफ एकजुट होना होगा। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस के…
:- नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा मामले मे की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही। :- आरोपिया द्वारा अनैतिक कृत्य के लिए युवकों से राशि लेकर कमरा उपलब्ध कराकर घर की आड़ मे युवतियों से वैश्यावृति का कराया जा रहा था संचालन। :- पुलिस टीम द्वारा 2000/- रुपये नगद मशरुका, डायरी, उपयोग किये गए निरोध, नए पैकेट मे बंद निरोध, किया गया जप्त। ⏩ मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि नगर पुलिस अधीक्षक अम्बिकापुर को दिनांक 10/11/25 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि शहर मे एक घर में अनैतिक देह व्यापार…
पूर्व पार्षद रूही गजाला ने किया उद्घाटन, संचालक उबेद अंसारी ने बताया—उद्देश्य है शहरवासियों को आधुनिक ग्रूमिंग सुविधाएँ उपलब्ध कराना अंबिकापुर। शहर के सत्तिपारा मोड़ स्थित ‘ज़क़ सीसर फैमिली सैलून’ का शुभारंभ पूर्व पार्षद रूही गजाला के मुख्य आतिथ्य में हुआ। सैलून के संचालक उबेद अंसारी ने मुख्य अतिथि से फीता कटवाकर उद्घाटन कराया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारी एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संचालक उबेद अंसारी ने बताया कि सैलून में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए आधुनिक हेयरकट, स्किन ट्रीटमेंट, ग्रूमिंग और ब्यूटी सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि उद्देश्य है—शहरवासियों…
*गुजरात और छत्तीसगढ़ मिलकर विकसित भारत के निर्माण में निभाएंगे अहम भूमिका – सीएम विष्णुदेव साय* अहमदाबाद, 11 नवंबर 2025- अहमदाबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को लगभग 33 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने थर्मल पावर प्लांट, ग्रीन स्टील मैन्युफैक्चरिंग, सोलर सेल, फार्मास्युटिकल उत्पाद और मेडिकल फूड सप्लीमेंट जैसे क्षेत्रों की बड़ी कंपनियों को निवेश प्रस्ताव पत्र (इन्वेस्टमेंट लेटर्स) सौंपे। छत्तीसगढ़ को प्राप्त निवेश प्रस्ताव से राज्य में 10,532 से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अहमदाबाद में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट…
अंबिकापुर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार जी के प्रेरणादायी जीवन पर आधारित नाट्य मंचन का आयोजन स्थानीय पी.जी. कॉलेज के सभागार में छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग एवं संस्कार सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य व संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता तथा आरएसएस प्रांत सेवा प्रमुख तुलसी दास व संस्कार सेवा समिति अध्यक्ष भगवान दास बंसल के विशिष्ट आतिथ्य में नादब्रम्हा नाट्य ग्रुप द्वारा आयोजित नाट्य मंचन की अद्भुत प्रस्तुतियों से सभागार में उपस्थित दर्शक भावविभोर हो उठे। नाट्य प्रस्तुति के…
अम्बिकापुर — रहनुमा एजुकेशनल सोसाइटी ने न्यायालय परिसर को अपने पुराने स्थान से हटाने के शासन के प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया है। सोसाइटी ने स्पष्ट कहा है कि वर्तमान न्यायालय परिसर शहर के केंद्र में बस स्टैंड और शासकीय कार्यालयों के नज़दीक स्थित है, जिससे आम जनता विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को बड़ी सुविधा मिलती है। सोसाइटी के अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम और सचिव रशीद अहमद अंसारी ने कहा कि अगर न्यायालय परिसर को वर्तमान स्थान से हटाया गया तो इससे आम नागरिकों को अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। दूर-दराज़ से आने वाले…

Email: newsjandarbar@gmail.com
Address: Behind Siddhart Hospital, Takiya Road, Ambikapur, C.G. 497001
REHAN RAZA
EDITOR
Mobile: 7587721393
Important page
© 2025 Jandarbar. All Rights Reserved.Developed by Nimble Technology
