Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Jan Darbar News
05 सितंबर को अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में होगा आयोजन अंबिकापुर। खेलो इंडिया एवं भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के तत्वावधान में अस्मिता वूमेंस लीग सॉफ्ट टेनिस 2026 का आयोजन 05 सितंबर 2026 को अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम स्थित लॉन टेनिस ग्राउंड में किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 9:00 बजे से होगा। सरगुजा जिले में सॉफ्ट टेनिस खेल को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक आयोजन माना जा रहा है। राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरगुजा जिले में पहली बार इतने बड़े स्तर पर सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन…
*शुष्क दिवस के आदेश का उल्लंघन कर बार से शराब निकालकर बाहर बेचने की सूचना पर मौदहापारा पुलिस की कार्यवाही* दिनांक 04.09.2026 को लगभग श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शासन द्वारा घोषित शुष्क दिवस के दौरान मदिरा के विक्रय एवं परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध था। इसके बावजूद गली नंबर 01, पूनम होटल के सामने स्थित प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब निकालकर बाहर अवैध रूप से बिक्री किए जाने की सूचना थाना मौदहापारा पुलिस को प्राप्त हुई। मुखबिर सूचना एवं पूर्व में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए थाना मौदहापारा पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई।…
अंबिकापुर। हरि देवेन्द्रम कॉलोनी में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जोरदार मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कॉलोनी के बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं सहित सभी लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान कॉलोनीवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम में कॉलोनी के सभी परिवारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक-दूसरे को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। आयोजकों ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव…
पीएम के बाद पुलिस ने परिजन को सौंप दिया था शव, शरीर पर चोट के निशान और प्राइवेट पार्ट में सूजन देख घरवाले शव लेकर पहुंचे थे आईजी कार्यालय अंबिकापुर/ सूरजपुर / बलरामपुर चांदो अंबिकापुर। सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करौंधा निवासी श्रवण जायसवाल के घर में रहकर काम करने वाली 12 वर्षीय आदिवासी बालिका की फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली थी। मामले में परिजनों ने उसके साथ बलात्कार के बाद हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की…
केदमा/उदयपुर। आज स्वामी विवेकानंद कैरियर काउंसिलिंग व युवा प्रतिभा सम्मान अभियान अंतर्गत कार्यक्रम “सरगुजा के होनहार” का आयोजन उज्ज्वल हसदेव-उन्नत सरगुजा समाज सेवी संस्था, अंबिकापुर द्वारा उदयपुर विकासखंड अंतर्गत सुदूर आदिवासी बहुल क्षेत्र ग्राम पंचायत केदमा के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाला विकास समिति के अध्यक्ष, उपसरपंच मूलचंद अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य श्रीमती नागेश्वरी सिंह, उज्ज्वल हसदेव-उन्नत सरगुजा समाज सेवी संस्था के अध्यक्ष संतोष दास तथा कार्यक्रम अध्यक्ष विद्यालय प्राचार्य के. तिग्गा थे। कार्यक्रम के दौरान 10 वीं व 12 वीं के प्रवीण्य सूची में आए 24 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति…
जिला समन्वयक रामकुमार टोप्पो ने आगामी कार्यक्रमों की दी जानकारी, जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं से अभियान को प्रभावी बनाने का किया आह्वान अंबिकापुर। भारतीय जनता पार्टी सरगुजा कार्यालय में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक होने वाले कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान-2026 को लेकर महत्वपूर्ण बैठक जिला समन्वयक एवं विधायक रामकुमार टोप्पो के आतिथ्य तथा भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में अभियान के अंतर्गत पार्टी द्वारा आयोजित किए जाने वाले आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं उनकी तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिला समन्वयक एवं विधायक रामकुमार टोप्पो…
*पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर से किया शुभारंभ, सरगवां में वृक्षारोपण के साथ बाउंड्रीवाल एवं ओपन जिम का लोकार्पण* राजधानी रिपोर्टर/सौरभ साहू कि रिपोर्ट,,, लोकेशन, अम्बिकापुर जिला सरगुजा छत्तीसगढ़।। सरगुजा/अंबिकापुर, दिनांक 03 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी वृक्षारोपण अभियान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ को आगे बढ़ाते हुए प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और मातृशक्ति के सम्मान के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा इस अभियान की शुरुआत अंबिकापुर से की गई। माननीय मंत्री पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग, मंत्री राजेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में…
इसमें प्रभावी मंत्री-व्यवस्था, भारत के जल संसाधनों के परिदृश्य तथा संगठन-सरकार संबंधों पर विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन दिया। यह कार्यशाला भाजपा के सुशासन एवं पॉलिसी रिसर्च विभाग द्वारा आयोजित की गई। इस कार्यशाला का उद्देश्य मंत्रियों की कार्यक्षमता बढ़ाना, सरकारों को बेहतर परिणाम हासिल करने में मदद करना और सुशासन के लक्ष्य को मजबूत करना है। भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपनी सरकारों को उनके कामकाज के जरिए बेहतर नतीजे हासिल करने में मदद करने की कोशिश करती रहती है। इसी विचार को लेकर सभी भाजपा शासित राज्यों के जल शक्ति मंत्रियों का दो दिन…
अंबिकापुर के गांधी नगर स्थित प्राथमिक शाला गांधी नगर में लगभग 125 बच्चे अध्ययनरत हैं। अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह है कि विद्यालय में आज भी पेयजल एवं शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। छोटे-छोटे बच्चों को पानी और शौचालय की सुविधा के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह स्थिति बच्चों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और सम्मान की दृष्टि से गंभीर है। यह भी उल्लेखनीय है कि प्राथमिक शाला गांधी नगर की प्रधान पाठकरेखा राय जी को शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है।लेकिन यह विडंबना है कि जिस विद्यालय की…
:- सीए एसोसिएशन ने कार्यक्रम में जागरूकता शिविर आयोजित करने हेतु डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा का जताया आभार, समाज के प्रत्येक वर्ग कों साइबर फ़्रॉड से सुरक्षित रहने सरगुजा पुलिस प्रतिबद्ध। अम्बिकापुर, 3 सितंबर 2026 ⏩ डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन में साइबर अपराधों के प्रति नागरिकों कों जागरूक करने “साइबर जागृति अभियान” के तहत प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है, इसी कड़ी में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सरगुजा पुलिस द्वारा विशेष साइबर जागरूकता शिविर के तहत व्याख्यान दिए गए। नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर श्री…

Email: newsjandarbar@gmail.com
Address: Behind Siddhart Hospital, Takiya Road, Ambikapur, C.G. 497001
REHAN RAZA
EDITOR
Mobile: 7587721393
Important page
© 2025 Jandarbar. All Rights Reserved.Developed by Nimble Technology
