मैनपाट/सीतापुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र- मैनपाट में कल पी एम किसान समान निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा पी एम किसान सम्मान निधि रूपए को डी बी टी के माध्यम से किसानो के खाते ऑनलाइन हस्तान्तरण किया व प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को वर्चुअल माध्यम से किसानो को लाइव सुनाया गाय l कृषि विज्ञानं केंद्र मैनपाट के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ वी एन गौतम ने स्वागत उद्बोधन मे पी एम किसान सम्मान निधि के उदेश्य को विस्तार से बताये व पशु पालन सम्बन्धी न्यू तकनीक को बताया l कार्यक्रम में सीतापुर क्षेत्र के विधायक श्री रामकुमार टोप्पो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कृषि के महत्व, किसानों की समृद्धि और आधुनिक तकनीकों को अपनाकर खेती को लाभकारी बनाने के संबंध में प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए।मुख्य अतिथि विधायक श्री रामकुमार टोप्पो ने अपने संबोधन में कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। किसानों की आय बढ़ाने तथा कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए आधुनिक कृषि तकनीकों, नवाचार और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने के साथ ही साथ प्राकृतिक खेती को भी अपनाने की आवश्यक है। उन्होंने किसानों को शासन की कृषि योजनाओं का लाभ लेने तथा खेती में नई तकनीकों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम का अध्यछाता कर रहे जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सीतापुर / किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ उपाध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल ने आपने उद्बोधन मे कृषि से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की की l किसानो को कृषि मे धान के आलावा उद्यानिकी फसलो की भी खेती करने को कहा l विशिष्ट अतिथि राजकुमार गुप्ता ने किसानो को धान बेचने सम्बन्धी सावधानियों को ध्यान कराया l अनुबिभागीय कृषि अधिकारी सीतापुर श्रीमती अनीता एक्का ने वर्तमान कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दिये व एग्री स्टेकर पंजीयन / धान खरीद पंजीयन के बारे मे विस्तार से बतायाl
केंद्र के कृषि विशेषज्ञ श्री प्रदीप लकड़ा मे प्राकृतिक खेती व खेत बचाव अभियान के उदेश्य को विस्तार से बताये व कार्यक्रम का संचालन किया , केंद्र के वैज्ञानिक श्री चन्द्रमनी साहू ने कीट बीमारी के प्रबंधन के बारे मे विस्तार से बताये व
कार्यक्रम मे होर्टिकल्चर कॉलेज सीतापुर डीन श्री वीरेंन्द्र तिग्गा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सीतापुर श्रीमती लिली बखला, चलता कृषि फार्म के प्रबंधक श्री संतोष बेक, कृषि विकास अधिकारी महेंद्र पैंकरा, कृषि अधिकारी श्रीमती रामप्यारी मैडम, श्री बोध साय कुर्रे, श्री अमित गुप्ता व अन्य कृषि अधिकारी उपस्थित थे व बहुत बड़ी संख्या मे महिला व पुरुष किसान उपस्थित थे।



