राजधानी रिपोर्टर/सौरभ साहू कि रिपोर्ट,,,
लोकेशन, सूरजपुर छत्तीसगढ़।।
*सूरजपुर/ दिनांक 28 सितंबर 2026* सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा अग्रसेन स्टेडियम सूरजपुर में वालीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ऐसे आयोजनों के माध्यम से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है और जिले में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन मिल रहा है।
प्रतियोगिता के बालक वर्ग में सूरजपुर की टीम विजेता और गजाधरपुर की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग में सुंदरगंज की टीम ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि बरपारा की टीम उपविजेता रही। मुख्य अतिथि नगरपालिका परिषद सूरजपुर उपाध्यक्ष शैलेश अग्रवाल ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर खेल अधिकारी, आरती पाण्डेय, वालीबॉल संघ के सचिव रामश्रृंगार यादव, संभाग प्रभारी राजनाथ गुप्ता, संयुक्त सचिव दिनेश कुमार साहू, ओड़गी ब्लॉक प्रभारी रविन्द्र सिंह, रामानुजनगर ब्लॉक प्रभारी सुनीता राजवाड़े, सहदेव रवि, सुनैना जायसवाल, बालेन्द्र साहू, बलवीर सिंह, सतीश कुमार साहू, आशीष सहित खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।



