*भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, छत्तीसगढ़*
=======================
रायपुर (कुशभाऊ ठाकरे परिसर): भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ के नवनिर्युक्त प्रदेश प्रभारी श्री मनोज जैन जी का भाजपा प्रदेश कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया।
अल्पसंख्यक मोर्चा के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष श्री मखमूर इक़बाल खान जी के नेतृत्व में मोर्चा के सम्मानित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुछ भेंट कर एवं माला पहना कर आत्मीयता के साथ श्री मनोज जैन जी का अभिनंदन किया।
स्वागत समारोह के पश्चात एक महत्वपूर्ण परिचयात्मक बैठक संपन्न हुई, जिसमें संगठन को धरातल पर मजबूत करने और राज्य में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने पर गहन मंथन किया गया।
इस अवसर पर शीर्ष नेतृत्व एवं वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही:
श्री अजय जम्वाल जी (क्षेत्रीय संगठन महामंत्री), श्री मनोज जैन जी (नवनियुक्त प्रभारी), श्री संजय श्रीवास्तव जी (कैबिनेट मंत्री), श्री मिर्ज़ा एजाज़ बेग जी (चेयरमैन, छत्तीसगढ़ हज कमेटी), श्री अकरम कुरैशी जी (पूर्व अध्यक्ष, उर्दू अकादमी), श्रीमती नजमा खान जी (राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य), श्रीमती यास्मीन खान जी (वरिष्ठ नेत्री).
बैठक में संकल्प लिया गया कि नवनियुक्त प्रभारी श्री मनोज जैन जी के मार्गदर्शन में अल्पसंख्यक मोर्चा पूरे प्रदेश में एक नई ऊर्जा और सक्रियता के साथ कार्य करेगा तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य करेगा।
उक्त कार्यक्रम मे मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री साजन जोसफ जी, उपाध्यक्ष श्री शेख़ इरफान जी, रज़िया खान जी, गगनदीप सिंह जी,श्रीमती रेहाना बाजी , मंत्री श्री रणजीत सिंह हुरा,कार्यालय प्रभारी श्री साजिद पठान जी, कार्यालय सह प्रभारी श्री काफीलुद्दीन खान जी, सोशल मीडिया प्रभारी श्री ज़हीर अब्बास जी, सह प्रभारी श्री शाहिद रज़ा जी, आई टी सेल प्रभारी श्री अमीक खान जी, श्री आतिफ सिद्दीकी जी, श्रीमती रितिमा लाल जी, मन की बात सह प्रभारी श्री सिकन्दर खान जी, पूर्व प्रदेश मंत्री श्री रफ़ीक खान जी , श्री आमीन खान जी, श्री फारूक खान जी जिला बीजापुर अध्यक्ष ,श्री ज़ीशान सिद्दिकी जी जिला रायपुर अध्यक्ष , श्री फैसल खान जी, श्री आबिद खान जिला महासमुन्द अध्यक्ष , श्री हैरी जोसफ जी जिला राजनांदगांव अध्यक्ष , श्री समीर खान जिला बालोद अध्यक्ष , श्री युनुस अशरफी जी जिला रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बन्धुओं की उपस्थिति रही!!



