नगर निगम अंबिकापुर स्वास्थ विभाग द्वारा जारी निविदा निरस्त किए जाने के संबन्ध में सरगुजा कलेक्टर को आवेदन : वसीम अंसारी
वसीम अंसरी प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा द्वारा सरगुजा कलेक्टर को आवेदन देकर टेंडर निरस्त करने की माग की है। नगर पालिक निगम अंबिकापुर स्वास्थ विभाग द्वारा जारी निविदा NIT NO. 177451, 177454,177458,177456 दिनांक 10.10.2025 एवं संशोधन सूचना क्रमांक 2424 दिनांक 28.10.2025

नगर पालिका निगम अंबिकापुर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा सफाई ठेके के संबंध में उपरोक्तनुसार निविदा दिनांक 10-10-2025 को जारी की गई जिसमें निविदा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31-10-2025 निर्धारित किया गया था उसके बाद अचानक दिनांक 28-10-2025 को अचानक से संशोधित सूचना जारी किया गया जिसमें 03 वर्ष का कार्यानुभव चाहा गया है। उपरोक्तानुसार कार्यवाही से ये प्रतीत होता है कि विभाग द्वारा व्यक्तिविशेष को लाभपहुंचाने का प्रयास किया जा रहा रहा है जो सर्वधा अनुचित है।



