:- भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर समस्त थाना/चौकी में “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का भव्य आयोजन।
:- कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय एकता पर दिया गया बल, देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत रहा कार्यक्रम।
:- पुलिस टीम द्वारा जनसमूह को साइबर अपराध, यातायात जागरूकता से अवगत कराकर संपन्न किया गया कार्यक्रम।

⏩ सरगुजा पुलिस द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस, भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज जिले के समस्त थाना/चौकियो मे “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना छेत्र अंतर्गत एकता दौड़ का आयोजन किया गया, कार्यक्रम मे स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, आमजनों तथा बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।

⏩ कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम द्वारा छात्र छात्राओं एवं नागरिकों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न की गई। थाना चौकी छेत्र के अंतर्गत स्कूल, कॉलेजों, सरकारी संस्थानों और संगठनों में “Run for Unity”, निबंध प्रतियोगिताएं और देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए।

⏩ पुलिस टीम द्वारा इस दौरान छात्र छात्राओं एवं नागरिकों को साइबर अपराध से बचने के उपाय एवं साइबर सम्बन्धी शिकायतों के समाधान हेतु हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे मे जानकारी दी गई, नागरिकों को यातायात के नियमो का पालन करने की समझाइस दी गई, कार्यक्रम के जरिये राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं भाईचारे पर बल दिया गया।



