अंबिकापुर। गांधी स्टेडियम स्थित बास्केटबॉल ग्राउंड में आज 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा बास्केटबॉल प्रतियोगिता (बालक एवं बालिका वर्ग – अंडर 17 व 19) का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
आज के मैच में समाजसेवी गोल्डी बिहाडे, सुधाकर मिश्रा, जिला महामंत्री अंशु श्रीवास्तव, निशांत सिंह गोल्डी, शानू कश्यप,भाजपा पार्षद दीपक यादव उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदेशभर से बालक एवं बालिका वर्ग के सैकड़ों खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे हैं। खिलाड़ियों में जोश और उत्साह का अद्भुत संचार देखने को मिला। आज के प्रारंभिक मैचों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने खेल कौशल का परिचय दिया।



