अम्बिकापुर
चोपड़ापारा पेट्रोल पंप में पंप में काम करने वाली लड़की को चाकू मार के हत्या कर देने के बाद भाग रहे हत्यारे को मुहल्ले के अरुण सिंह सहायक शिक्षक द्वारा अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए उस हत्यारे को पकड़ा और पकड़ने के बाद पुलिस के हवाले किया गया। आज के युग में जब किसी घटना के समय लोग मोबाइल से फोटो खींचने या वीडियो बनाने लगते हैं मदद के लिए कोई आगे नहीं आता ऐसे समय में शिक्षक अरुण सिंह ने उसे दौड़ा कर पकड़ा यह बहुत ही बहादुरी का काम किया है। और यह संदेश देने की कोशिश की है कि सभी को साहस दिखाते हुए मदद के लिए आगे आना चाहिए.

आज इसी क्रम में टीचर एसोसिएशन द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी श्री दिनेश झा सर के कर कमलों से श्री अरुण सिंह जी को शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया. सम्मान कार्यक्रम में संगठन के काजेश घोष , राकेश दुबे ,अमित सोनी , राजेश सिंह , नाजिम खान शामिल रहे.



