CM

15

मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई घटना के विरोध में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घड़ी चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।

मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई घटना के विरोध में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घड़ी चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।
 
अम्बिकापुर / युवक कांग्रेसियों ने राजीव भवन से मोदी की शवयात्रा निकाल घड़ी चौक पहुचे,वहां केंद्र सरकार और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।पुतला जलाने के दौरान युवक कांग्रेसियों की पुलिस कर्मियों से झड़प भी हुई।इस मौके पर युवक कांग्रेस  जिलाध्यक्ष विकल झा ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं के साथ उपद्रवियों ने जो जघन्य अपराध किया है, उससे पूरा देश शर्मसार हुआ है।केंद्र व राज्य की सरकार लगातार उपद्रवियों के आगे नतमस्तक है। जिस कारण ऐसी घटना देखने को मिल रही है।
युंका आरटीआई सेल के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु जायसवाल ने कहा कि पीएम मोदी को मणिपुर घटना पर देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। सरकार की कथनी और करनी में जो अंतर है वह मणिपुर में देखने को मिला है।युंका नेता आतिफ रजा ने कहा कि प्रधानमंत्री कानून व्यवस्था मजबूत करने की बात कर रहे हैं जबकि मणिपुर में भाजपा का शासन है। मणिपुर जल रहा है। स्थिति इतनी भयंकर कैसे हो गई इसपर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रधानमंत्री मणिपुर मामले में इतने विलंब से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उन्हें सबसे पहले भाजपा शासित राज्यों को समझाना चाहिए। पुतला दहन में आशीष वर्मा, निक्की खान, रजनिश सिंह, विकास केशरी,राजन सिंह,शंकर लाल,आशीष शील, मिथुन सिंह, सोमा मुखर्जी,ऋषिराज सिंह,संजर नवाज,प्रिंस सोनी,नीलेश कश्यप,काजल गुप्ता,सोनम गुप्ता,आरती सिंह,गौतम गुप्ता, अभिषेक सोनी,रेहान,दीपक यादव,इनायत खान, उमेश्वर्,हमीद, आयुष, शैलेंद्र,कृष्णा सिंह,दीपक दुबे, विकास कश्यप ,अफताब सोनू, , लव पैकरा, मुकेश कुमार,ओंकार यादव, सूरज कुशवाहा आशीष, अमित, शिव, प्रकाश, टिंकू,शुभम सरकार,आर्यन चौबे,वसीम अली, गाजी अब्बास,अनुराग नामदेव सहित युवक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement