सनातन प्रवाह समिति ने किया भारत माता की भव्य आरती का आयोजन हमारा सौभाग्य है कि हमें इस पुण्य भारत भूमि में जन्म लेने का अवसर मिला- राजकुमार चंद्रा
//अंबिकापुर//
सनातन प्रवाह समिति द्वारा कल स्थानीय आइडियल मैरिज हाल, अंबिकापुर में "भारत माता की आरती" का भव्य कार्यक्रम धर्म जागरण मंच के प्रांत प्रमुख राजकुमार चंद्रा के मुख्य आतिथ्य तथा छत्तीसगढ़ वन विकास निगम अध्यक्ष राम सेवक पैकरा, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, सेवा भारती प्रांत प्रमुख तुलसी दास भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अखिलेश सोनी तथा नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह टीन्नी के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम गायिका हिमांगी त्रिपाठी के वंदे मातरम गीत के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में वाराणसी से विशेष रूप से पधारे नर्तक दल रंजीत चटर्जी तथा भूमि साहू के द्वारा शिव तांडव व राधा कृष्ण रासलीला पर सुन्दर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। गायक कलाकार गोपाल पांडे के द्वारा देशभक्ति गीतों की सुमधुर प्रस्तुतियों के साथ नगर के वरिष्ठ साहित्यकार विनोद हर्ष, रंजीत सारथी, डॉ योगेन्द्र सिंह गहरवार तथा कवि संतोष सरल ने अपनी कविताओं व गीतों से समाँ बाँध दिया। कार्यक्रम के दौरान समाज के पिछड़े वंचित परिवारों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में भारत माता की भव्य आरती का सामूहिक गायन हुआ जिससे पूरा कार्यक्रम स्थल "भारत माता की जय" के जयकारों के साथ गूंज उठा। इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता धर्म जागरण मंच के प्रांत प्रमुख राजकुमार चंद्रा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमें इस पुण्य भारत भूमि में जन्म लेने का अवसर मिला, भारत केवल भूमि का टुकड़ा भर नहीं है, देवता भी जहां आने को तरसते हैं वो साँस्कृतिक, वैचारिक, आध्यात्मिक व रमणीय भूमि भारत ही है। उन्होंने कहा कि आज देश में हमारी सेनाओं ने पाकिस्तान जैसे आतंकवादी देश को सबक सिखाकर भारत माता का अभिमान बढ़ाया है। हमारे देश की सेना को कोटि कोटि नमन है। कार्यक्रम का संचालन कवि संतोष सरल ने तथा आभार प्रदर्शन कार्यक्रम के सह-संयोजक विजय साहनी ने किया। इस अवसर पर जिला बीजेपी उपाध्यक्ष अंबिकेश केशरी, पार्षद आलोक दुबे, पार्षद प्रियंका गुप्ता, अजय मिश्रा, नरेंद्र सिन्हा, जनमेजय मिश्रा, अनुज दुबे, अर्चना पाठक, माधुरी जैसवाल, मनोज कंसारी, विशाल सिंह देव, यश सिंह तथा संजय बख्शी सहित कार्यक्रम में नगर के गणमान्यजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
0 Comments