कुसमी/बलरामपुर। जनजातीय गौरव, स्वाभिमान और संघर्ष के प्रतीक महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर बलरामपुर जिले के विकासखंड कुसमी अंतर्गत ग्राम दर्रीपारा में बिरसा मुंडा जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
भगवान बिरसा मुंडा का जीवन आदिवासी समाज के अधिकारों, जल-जंगल-जमीन की रक्षा, सामाजिक स्वाभिमान और अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष का प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने कम उम्र में ही आदिवासी समाज को संगठित कर अन्याय, शोषण और अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद की। उनके संघर्ष और बलिदान के कारण आज भी उन्हें आदिवासी समाज ही नहीं, बल्कि पूरे देश में श्रद्धा और सम्मान के साथ याद किया जाता है। उनकी जयंती हमें अपने अधिकारों, संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता को बनाए रखने की प्रेरणा देती है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मूली पड़हा देवान लक्ष्मी प्रसाद निकुंज की गरिमामयी उपस्थिति में समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सिद्धनाथ पैकरा, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत, नगर पंचायत उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल , विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण पैकरा, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश्वर प्रसाद गुप्ता, डॉ. सोहन लाल, वार्ड पार्षद सुशीला लकड़ा, किरता राम, सीजे प्रजापति एवं बृजकिशोर उपस्थित रहे।
वहीं समाज प्रमुखों में देवधन भगत, रामचंद्र निकुंज, मंगल साय, बालेश्वर राम पैकरा, जवाहिर लकड़ा, अम्बिकेश्वर पैकरा, दीपक बुनकर, विनोद कुमार, जगमोहन सोनवानी, ओम प्रकाश सोनवानी, सुनील नाग, शीतल राम, यशोदा देवी, अनिमा लकड़ा एवं नीलम खलखो सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का आयोजन बिरसा मुंडा सेवा समिति के तत्वावधान में किया गया। समिति के अध्यक्ष गोवर्धन भगत एवं प्रवक्ता धीरजन लकड़ा के नेतृत्व में समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान समाज की एकता, संस्कृति, परंपरा और महापुरुषों के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में बैगा देवार समाज की ओर से नेहरू लकड़ा, प्रभु लकड़ा, प्रकाश बड़ा, लालसाय एवं रामलाल खलखो की भी उपस्थिति रही।
मीडिया प्रतिनिधि के रूप में पूर्णिमा सेमरिया एवं इरशाद आलम उपस्थित रहे।
समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं समाजजनों की सहभागिता रही। सभी ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में शिक्षा, जागरूकता, एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।



