नवागढ़। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नवागढ़ विधानसभा के ग्राम पंचायत मानपुर स्थित प्राथमिक शाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आशीष जैन, भाजपा सहप्रभारी सोशल मीडिया, अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
इस अवसर पर आशीर्वाद का दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।
आशीष जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा गरीब, किसान, महिला, युवा एवं वंचित वर्ग के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना जैसी अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनका उद्देश्य पात्र लोगों तक आवश्यक सुविधाएं और सहायता पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस को सेवा और संकल्प के रूप में मनाना तभी सार्थक है, जब हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी सहायता और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता का माध्यम बनें।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र जायसवाल, विद्यालय की प्रधान पाठिका श्रीमती माधुरी चतुर्वेदी, शिक्षक संजय मस्तके, शिक्षक बालाराम यादव, ग्राम पटेल सुजीत गुप्ता, उपसरपंच श्रीमती भूटी गायकवाड़, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, विक्की गायकवाड़, हिमांशु ठाकुर, रानी जोशी, श्रीमती इंद्रा जोशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, विद्यालय स्टाफ एवं नन्हे-मुन्ने बच्चे उपस्थित रहे।



