जनता की मांगों, शिकायतों और सुझावों पर गंभीरता से लिया संज्ञान, समस्याओं के निराकरण में लापरवाही न बरतने के दिए निर्देश
राजधानी रिपोर्टर/सौरभ साहू कि विशेष रिपोर्ट,,,
दिनांक 21/11/2026
लोकेशन, रायपुर छत्तीसगढ़,,
रायपुर,/दिनांक 21 नवंबर 2026 जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास, एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। रायपुर स्थित निवास में मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आगंतुकों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याओं, मांगों, सुझावों एवं शिकायतों को विस्तारपूर्वक सुना। इस दौरान उन्होंने आम लोगों की परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई के लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। रायपुर निवास में आयोजित जनसंपर्क के दौरान विभिन्न लोगों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं जनहित से जुड़ी समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा। मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रत्येक विषय को गंभीरता से सुना और समस्याओं की प्रकृति को समझते हुए उनके समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं को सुनना और उनका उचित निराकरण सुनिश्चित करना जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
मंत्री श्री अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता से प्राप्त आवेदनों और शिकायतों को केवल औपचारिकता के रूप में न लिया जाए, बल्कि प्रत्येक प्रकरण पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने समस्याओं के निराकरण में अनावश्यक देरी नहीं करने तथा आम नागरिकों को राहत पहुंचाने के लिए संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने पर जोर दिया।
*जनता की परेशानी को प्राथमिकता, समाधान में नहीं हो लापरवाही*
मंत्री राजेश अग्रवाल ने जनसमस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जनता अपनी उम्मीदों और विश्वास के साथ जनप्रतिनिधियों के पास पहुंचती है। ऐसे में उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनना और समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाना बेहद जरूरी है। प्राप्त आवेदनों पर उचित कार्रवाई हो, संबंधित विभाग अपनी जिम्मेदारी निभाएं और समस्याओं के निराकरण में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो, इस दिशा में अधिकारियों को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि शासन की योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों का वास्तविक लाभ आम नागरिकों तक पहुंचना चाहिए। जनता को कार्यालयों के चक्कर लगाने और छोटी-छोटी समस्याओं के लिए परेशान होने की स्थिति से राहत दिलाने के लिए प्रशासन को जवाबदेह एवं सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
*जनता से सीधा संवाद, जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता मंत्री, राजेश अग्रवाल*
रायपुर निवास में लोगों से सीधे संवाद के दौरान कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल का सहज व्यवहार और समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीरता जनसंपर्क की महत्वपूर्ण तस्वीर सामने रखती है। आम नागरिकों की मांगों और शिकायतों को सुनकर उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश देना जनहित के प्रति उनकी प्राथमिकता को दर्शाता है।
छत्तीसगढ़ शासन के लोकप्रिय कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने संबंधित मामलों में आवश्यक पहल करते हुए समस्याओं के उचित, प्रभावी और त्वरित निराकरण पर जोर दिया। जनहित से जुड़े विषयों पर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने तथा आम जनता को राहत पहुंचाने की दिशा में अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
जनता की समस्याओं को सुनना, उनकी पीड़ा को समझना और समाधान की दिशा में ठोस पहल करना ही जनसेवा का मूल उद्देश्य है। रायपुर निवास में आयोजित यह जनसंपर्क कार्यक्रम इसी जनभावना और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश देता नजर आया।



