लुण्ड्रा (सरगुजा)- लुण्ड्रा भागवत कथा समिति एवं समस्त भागवत कथा प्रेमियों के द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ जो 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक छत्रपति शिवाजी स्टेडियम लुण्ड्रा सरगुजा में चल रहा है।
इस भव्य और ऐतिहासिक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में भारी संख्या में माताएं, बहने, नौजवान साथी और और गणमान्य किसान भाई कथा को सुनकर ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं।

तृतीय दिवस की कथा सुनाते हुए सुप्रसिद्ध कथा वाचिका किशोरी नेहा तिवारी जी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा सुनने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है । आज के कथा में किशोरी नेहा तिवारी जी के श्रीमुख से सती चरित्र, ध्रुव चरित्र एवं कपिल अवतार को विस्तार से सुनाया गया।
इस संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में गीत संगीत भक्तिमय नृत्य भी लोगों का मन को खूब मोह रहा है । लुंड्रा सहित सरगुजा के विभिन्न क्षेत्र से दूर दराज लोग से भी श्रीमद् भागवत कथा आकर सुन रहे हैं । नि संदेह श्रीमद् भागवत कथा समिति लुण्ड्रा का सनातन धर्म के प्रचार प्रसार का यह कार्य बहुत प्रशंसनीय है।



