आज दिनांक 8 सितंबर 2026, मंगलवार को संत हरकेवल शिक्षा महाविद्यालय एवं उल्लास नवभारत साक्षरता मिशन के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में साक्षरता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा, डिजिटल ज्ञान, साइबर सुरक्षा एवं अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे डॉ. राजेश सिंह, संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण सरगुजा संभाग, डॉ. दिनेश कुमार झा, जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा, श्री मनोज गुप्ता, पार्षद नगर पालिका निगम अंबिकापुर, श्री गिरीश गुप्ता, जिला परियोजना अधिकारी, एम सिद्दीकी जन शिक्षण संस्थान, वरिष्ठ समाजसेवी श्री मंगल पाण्डेय, संयोजक, नवा बिहान एवं सामाजिक कार्यकर्ता,श्री सत्येंद्र सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता, बीपीओ श्री कमलेश वर्मा सहित महाविद्यालय के अध्यक्ष,डॉ. त्रिलोचन सिंह बाबरा, प्राचार्य डॉ. अंजन सिंह एवं समस्त सहायक प्राध्यापक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बी.एड. तृतीय सेमेस्टर के प्रशिक्षार्थियों द्वारा साक्षरता के महत्व पर विभिन्न प्रस्तुतियाँ दी गईं।
मुख्य अतिथि डॉ. राजेश सिंह ने कहा कि साक्षरता व्यक्ति को ज्ञान, आत्मनिर्भरता और अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों की समझ प्रदान करती है। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग तक शिक्षा का प्रकाश पहुँचाने का आह्वान किया।
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार झा ने कहा कि आज के समय में केवल पढ़ना-लिखना ही नहीं, बल्कि कंप्यूटर, डिजिटल तकनीक, साइबर सुरक्षा और एआई का ज्ञान साक्षरता की अलग-अलग श्रेणी में आता है उन्होंने प्रशिक्षार्थियों से साक्षरता दर बढ़ाने में सक्रिय योगदान देने की अपील की।
श्री मनोज गुप्ता ने कहा कि केवल साक्षर होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि अपने ज्ञान का उपयोग समाज के हित में करना ही साक्षरता का वास्तविक उद्देश्य है।
श्री मंगल पांडे ने कहा कि अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों की समझ, सही निर्णय लेने की क्षमता और जीवनोपयोगी ज्ञान भी साक्षरता का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. त्रिलोचन सिंह बाबरा ने कहा कि शिक्षा एवं साक्षरता समाज के विकास की आधारशिला हैं। उन्होंने अंबिकापुर एवं सरगुजा में साक्षरता के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए प्रशिक्षार्थियों को जन-जन तक साक्षरता का संदेश पहुँचाने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्य डॉ. अंजन सिंह ने जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा महाविद्यालय को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस कार्यक्रम के लिए चयनित किए जाने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय साक्षरता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा तथा उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अतिथियों द्वारा बीपीओ श्री कमलेश वर्मा, जन शिक्षण संस्थान के श्री एम. सिद्दीकी एवं उल्लास प्रभारी डॉ. पूजा दुबे को मशाल प्रज्वलित कर समर्पित की गई। मशाल ज्ञान के प्रकाश और अशिक्षा के अंधकार को दूर करने तथा साक्षरता का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का प्रतीक रही।
कार्यक्रम में साक्षरता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रशिक्षार्थियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उन्हें साक्षरता अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।
यह समस्त कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. अंजन सिंह के निर्देशन, उल्लास प्रभारी डॉ. पूजा दुबे के नेतृत्व तथा सहायक प्राध्यापक श्रीमती सुमन पाण्डेय , डॉ. रानी पाण्डेय , श्रीमती चंदा सिंह एवं श्रीमती नीरू त्रिपाठी के मार्गदर्शन में बी.एड. तृतीय सेमेस्टर के प्रशिक्षार्थियों द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।



