अंबिकापुर/ इसी कड़ी में आज 02 अक्टूबर 2026 को गाँधी जयंती पर छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तर पर स्वच्छता अभियान के तहत अंबिकापुर नगर निगम कार्यालय से गौरव पथ एवं बस स्टैंड में समिति के सदस्यों, मानव सेवा दल के स्वयं सेवकों के द्वारा निगम कर्मचारियों के साथ मिलकर साफ-सफाई करते हुये स्वच्छ भारत का सन्देश दिया। समिति के संस्थापक श्री सतपालजी महाराज के दिशा निर्देश में मानव उत्थान सेवा समिति के साधु-संतों के द्वारा छत्तीसगढ़ में साल के 363 दिन समाज में शांति और सदभावना के लिये मानवीय दुर्गूणों को समाप्त करने, उत्तम विचारों को आत्मसात करने समानता और भाईचारा हेतु अनेक कार्यक्रम कर आंतरिक स्वच्छता के लिये प्रेरित किया जाता है वहीं शेष 2 दिन 01 जनवरी एवं 02 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान चलाकर बाहरी स्वच्छता का सन्देश दिया जाता है।

व्यक्ति के अंदर और बाहर जब स्वच्छ होगा तभी देश स्वच्छ होगा। प्रत्येक मानव मस्तिष्क में विचारों की शुद्धता होंगी तभी देश तरक्की और विकास के रास्ते पर आगे बढेगा।
इस आयोजन में नगर निगम एवं सभी कार्यकताओं का सहयोग सराहनीय रहा।



