“ऐसा चाहूँ राज में, मिले सबन को अन्न।
छोट बड़े सब सम बसे, रविदास रहे प्रसन्न।”
संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं पावन जयंती के अवसर पर देशभर में ‘समरसता संकल्प अभियान’ और ‘कलश वंदन यात्रा’ जैसे पावन एवं ऐतिहासिक आयोजन के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व धन्यवाद!
नई दिल्ली प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री नितिन नवीन जी से सौजन्य भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर उन्हें गमछा पहनाकर एवं संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज का पावन तैल चित्र भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया।
भेंट के दौरान पूरे देश में चलाए जा रहे इस अभियान के माध्यम से संत रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता और बंधुत्व के संदेश को गाँव-गाँव तक पहुँचाने पर विस्तृत चर्चा हुई।
साथ ही, सामाजिक व्यवसायी श्री प्रकाश महोबिया जी द्वारा संत गुरु रविदास जी के जीवन दर्शन पर आधारित बनने फिल्म🎥 “रैदास: एक विचार” के संबंध में भी आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ।



