अंबिकापुर।
भाजपा सरगुजा के समलाया मंडल की मंडल कार्यसमिति एवं आगामी सेवा संकल्प अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक अंबिकापुर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में 17 सितंबर से प्रारंभ होने वाले सेवा संकल्प अभियान को मंडल से लेकर बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से संचालित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि सेवा भारतीय जनता पार्टी की कार्यसंस्कृति का मूल आधार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार लगातार जनकल्याण और विकास के कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में है। इसलिए अभियान के दौरान प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ और क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाए तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाए।
राजेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित यह अभियान कार्यकर्ताओं के लिए जनसेवा को और मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचें, उनकी समस्याओं को समझें और शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार के बीच कार्यकर्ता महत्वपूर्ण कड़ी हैं। कार्यकर्ता जितनी सक्रियता और संवेदनशीलता के साथ जनता के बीच जाएंगे, उतना ही संगठन के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत होगा। उन्होंने मंडल पदाधिकारियों एवं बूथ कार्यकर्ताओं से अभियान की प्रत्येक गतिविधि को योजनाबद्ध तरीके से सफल बनाने का आह्वान किया।
महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना भाजपा की प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
अम्बिकेश केशरी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद बढ़ाने का अवसर मिलेगा।
जिला महामंत्री अरुणा सिंह ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए मंडल से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी के साथ सक्रिय रहना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निर्धारित कार्यक्रमों को पूरी गंभीरता से पूरा करने का आह्वान किया।
बैठक को मधुसूदन शुक्ला, अभिषेक शर्मा एवं महामाया मंडल के महामंत्री अभिषेक सिंहदेव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अजय सोनी ने किया तथा आभार सर्वेश तिवारी ने व्यक्त किया।
बैठक में राजकुमार बंसल, रूपेश दुबे, मयंक जायसवाल, तजिंदर बग्गा, श्रीधर केसरी, अशोक सोनवानी, अनिल तिवारी, मनोज सोनी, किंजल किशोर पांडे, नीलू गुप्ता, बबलू गुप्ता, शैलेंद्र शर्मा, सतीश शर्मा, इंदु गुप्ता, इंदु नेता, शालिनी सिंह, संदीप यादव, दिलीप बिस्वास, अर्जुन मुंडा, विशाल मिंज, नीलकंठ सोनवानी, समीर श्रीवास्तव, दिवस सिंह, आयुष दुबे, नलिनी पांडे, धीरज सिंह, सौरव साहनी, अंशुल गुप्ता, चंदन शुक्ला, सानू कश्यप, अंशुल श्रीवास्तव, सिंधु सोनी, यीशु केसरवानी, विशेष केसरवानी, पवन, हिमांशु भगत, दीपक सिंह तोमर, निशांत गुप्ता, सौरभ साहनी, पुराण राय, ज्योतिष सरकार, आलोक दास, पुष्ट कुमार सोनी, अजय सिंह, रोहित कुशवाहा, सत्यम साहू, प्रिंस चौबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



