रायपुर/02 सितंबर 2026। कुख्यात भू-माफिया के निजी आयोजन में सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोगों के पोस्टर पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि पूरे प्रकरण में सरकार मूक समर्थन से पीड़ित परिवारों और आम जनता में आक्रोश है, सत्ता और रसूखदारों के इस गठजोड़ का विरोध लगातार बढ़ रहा है। किसी भी अवैध कारोबारी या भू-माफिया को राजनीतिक और प्रशासनिक संरक्षण मिलना सीधे तौर पर कानून-व्यवस्था और जनता के भरोसे पर हमला है। जब अवैध गतिविधियों से जुड़े लोगों के आयोजनों में जनप्रतिनिधि, मंत्री, मुख्यमंत्री या विधायक बतौर मुख्य अतिथि या ’पोस्टर बॉय’ बनकर शामिल होते हैं, तो इससे समाज में गलत संदेश जाता है और अपराधियों का दुस्साहस बढ़ता है।राजनीतिक संरक्षण और विज्ञापनों में सत्ताधारी पार्टी के नेताओं की मौजूदगी गंभीर सवाल खड़ा करती है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि यह सरकार एक भू माफिया के आगे नतमस्तक हो चुकी है, यही वजह है कि जमीनों के उस अवैध कारोबारी के खिलाफ दर्जनों शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होना इस बात का प्रमाण है। जमीन पर कब्जा, अवैध प्लाटिंग या भाजपा की सरकारों में भू-माफियाओं के तंत्र पर प्रशासनिक बुलडोजर या कानूनी शिकंजा इसी कारण ढीला पड़ जाता है। ऐसे मामलों पर किसी भी राजनीतिक दबाव से परे हटकर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए लेकिन इस सरकार में ईडी, आई टी, ईओडब्लू, एसीबी, सीबीआई, सहित तमाम जांच एजेंसियां केवल विपक्ष को दबाने के लिए है। ऐसे मामलों में तत्काल दंडात्मक कार्रवाई की आवश्यकता है ताकि सरकारी सरपरस्ती के आरोपों पर रोक लग सके। संवैधानिक पदों पर बैठे भाजपा आरएसएस के नेताओं को ऐसे भू-माफिया के व्यक्तिगत आयोजनों से दूरी बनानी चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि इस सरकार में अपने ही सांसदों की सुनवाई नहीं है बृजमोहन अग्रवाल और विजय बघेल के दर्जनों पत्रों का जवाब इस सरकार के पास नहीं है, अधिकारियों तक सांसद विधायक और महापौर का फोन नहीं उठाते लेकिन एक जमीन दलाल के निजी आयोजन में पूरी कैबिनेट और सत्ताधारी दल के नेता उमड़ पड़े हैं। भाजपा संगठन और सरकार पर एक भू-माफिया के आगे सरेंडर हो चुकी है। एक जमीन दलाल इस सरकार के मंत्रियों और विधायकों को प्रेसवार्ता लेकर चुनौती देता है, लेकिन यह सरकार और भाजपा संगठन उस पर कोई कार्यवाही नहीं करती, भाजपा में अपने ही दल के जनाधार वाले नेता और कार्यकर्ताओं के लिए यह संदेश बेहद स्पष्ट है कि यह नए दौर की भाजपा है जहां धन ही सर्वाेपरि है, पार्टी संविधान और अनुशासन कोई मायने नहीं रखता।
सुरेंद्र वर्मा
मुख्य प्रवक्ता
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी
मोबाइल 98262-74000



