Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Jan Darbar News
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने निवेश, जनजातीय विरासत और प्राकृतिक पर्यटन का किया प्रभावी प्रदर्शन,, राजधानी रिपोर्टर/सौरभ साहू कि रिपोर्ट,,, दिनांक 27/07/2026, लोकेशन, रायपुर छत्तीसगढ़।। रायपुर, दिनांक 27 जुलाई 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल प्रदेश की प्राकृतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं जनजातीय पर्यटन विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। इसी क्रम में भारत के प्रतिष्ठित पर्यटन व्यापार मेले इंडिया इंटरनेशनल ट्रैवल मार्ट (आईआईटीएम)…
रायपुर/27 जुलाई 2026। राज्य में शिक्षकों की कमी, बदहाल आत्मानंद स्कूलों और जगदलपुर के छात्रा की आत्महत्या के मामले में न्याय व मुआवजे की मांग करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सरकारी स्कूल की दुर्दशा के जिम्मेदार राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को मंत्री पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है, ऐसे निकम्मे स्कूल शिक्षा मंत्री को तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए। नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद अब छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री की बारी है। गजेंद्र यादव ने अपनी…
*’मोदी की गारंटी’ और वादों को पूरा करने की मांग; कैबिनेट मंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन* राजधानी रिपोर्टर/सौरभ साहू कि रिपोर्ट,,, दिनांक 27/07/2026, लोकेशन, सूरजपुर छत्तीसगढ़।। सूरजपुर (छत्तीसगढ़): सूरजपुर में सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले संविदा कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ शासन की कैबिनेट मंत्री माननीय श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी से सौजन्य मुलाकात कर अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने नियमितीकरण, सेवा सुरक्षा और वेतन वृद्धि की प्रमुख मांगें मंत्री महोदया के समक्ष रखीं।। इस मुलाकात के दौरान कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने संविदा कर्मचारियों की समस्याओं पर…
अंबिकापुर, 27 जुलाई। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय एवं राजीव गांधी पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर एनएसयूआई का दो दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल सोमवार को विश्वविद्यालय प्रशासन और प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। आंदोलन के दूसरे दिन पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने धरना स्थल पहुंचकर छात्रों की मांगों का समर्थन किया और चेतावनी दी कि यदि समयबद्ध निराकरण नहीं हुआ तो वे स्वयं छात्रों के साथ एक दिन की भूख हड़ताल पर बैठेंगे। सिंह देव के कड़े रुख के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन ने छात्रों की मांगों का त्वरित निराकरण का लिखित…
अम्बिकापुर। भारतीय जनता पार्टी सरगुजा द्वारा स्थानीय राजमोहिनी सभागार में संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं हर घर तिरंगा एवं गुरु पूर्णिमा की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में संत रविदास के सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश एवं जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं तथा पदाधिकारियों ने तिरंगा फहरा कर हर घर तिरंगा अभियान का संदेश दिया । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के…
दिनांक 27.07.26 * पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला तथा पुलिस उपायुक्त (उत्तर क्षेत्र) श्रीमती दीपमाला कश्यप के सतत माॅनिटरिंग में एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना पंडरी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।* * आरोपी महेन्द्र कुमार यादव प्रार्थी के घर में था घरेलू रसोईया।* * आरोपी द्वारा अपने अन्य साथी के साथ मिलकर बनायी गयी थी चोरी की योजना।* * घटना को अंजाम देने के पश्चात् दोनों रेल मार्ग से हो रहे थे फरार।* * आर.पी.एफ. नागपुर की टीम से समन्वय स्थापित कर दोनों आरोपियों को नागपुर रेलवे स्टेशन से…
अम्बिकापुर। जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में सोमवार को अम्बिकापुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक एवं नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद उपस्थित रहे। बैठक में बढ़े हुए बिजली बिल,स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती को लेकर बड़े जनांदोलन की रूप रेखा तैयार की गई। बैठक की शुरुआत में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह धंजल ने हाल ही में मंडल एवं ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णयों से वरिष्ठ नेताओं को अवगत कराया। उन्होंने संगठन के सुचारू संचालन,…
अम्बिकापुर। नगर निगम क्षेत्र में पेयजल संकट, बदहाल सफाई व्यवस्था, बंद स्ट्रीट लाइट और जर्जर सड़कों को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को जिला कलेक्टर से मुलाकात कर विस्तृत ज्ञापन सौंपा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक एवम नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षदों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में तत्काल सुधार तथा लापरवाह अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन सौंपने से पूर्व कांग्रेस पार्षदों ने शहर को पेयजल उपलब्ध कराने वाले तकिया एवं कतकालो फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया था।…
राजधानी रिपोर्टर/ सौरभ साहू कि रिपोर्ट,, दिनांक 26/07/2026, लोकेशन, अम्बिकापुर जिला सरगुजा छत्तीसगढ़।। सरगुजा/अंबिकापुर,, दिनांक 25 जुलाई 2026 छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री तथा अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने कड़े कानूनी प्रावधान लागू किए हैं, जिससे युवाओं का विश्वास और अधिक मजबूत होगा। मंत्री श्री…
रायपुर/26 जुलाई 2026। डबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ के विकास के दावों पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि रायपुर विशाखापट्नम भारतमाल सड़क में उदघाटन से पहले ही भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी की पोल खुल गई है, अभी से ही सड़को पर दरारें इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सरकार के फोकस में जन सुविधा नहीं बल्कि मुनाफाखोरी में हिस्सेदारी है। यह केवल केंद्रीय योजनाओं में ही नहीं राज्य सरकार के विभागों में और अधिक है। पीडब्लूडी मंत्री के गृह जिले मुंगेली जिले के अमर टापू धाम में करीब…

Email: newsjandarbar@gmail.com
Address: Behind Siddhart Hospital, Takiya Road, Ambikapur, C.G. 497001
REHAN RAZA
EDITOR
Mobile: 7587721393
Important page
© 2025 Jandarbar. All Rights Reserved.Developed by Nimble Technology
