Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Jan Darbar News
अहमदाबाद में गुरुवार को एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में 242 लोग सवार थे, जिसमें से सिर्फ एक व्यक्ति जिंदा मिला है। इसके अलावा अन्य सभी लोगों की इस हादसे में मौत हो गई है। इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे, जिनकी मौत हो गई। बता दें कि यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान अचानक हादसे का शिकार हो गया। हालांकि अब ये हादसा क्यों हुआ है, इसकी जांच की जा रही है। ये हो सकती…
दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मैच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मैच की चौथी पारी में अफ्रीकी बल्लेबाज एडन मार्करम ने शानदार बल्लेबाजी की और अपना शतक पूरा किया। उनकी इस शतकीय पारी के बाद भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का एक 7 साल पुराना ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। उस ट्वीट में उन्होंने मार्करम की बल्लेबाजी की तारीफ की थी। विराट कोहली ने अपने ट्वीट में क्या लिखा था? विराट कोहली ने 2018 में एडेन मार्करम की बैटिंग को लेकर ये ट्वीट किया था।…
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से एक्ट्रेस बनीं आरजे महविश इन दिनों अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड युजवेंद्र चहल को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। दोनों को अक्सर ही साथ में स्टेडियम में मैच देखते हुए देखा जाता है। हाल ही में आरजे महविश को देख पैपराजी ने उनसे चहल के बारे में पूछा कि भाई कैसे हैं? जिसे सुनकर आरजे महविश भी शर्मा गईं। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हाल ही में आरजे महवश को एक लिफ्ट में चढ़ते समय पपराज़ी ने कैमरे पर कैद किया। जैसे ही उन्होंने उसे देखा, पपराज़ी ने चुपके से पूछा, ‘भाई कैसे…
Peepal upay : हिन्दू धर्म में पेड़ पौधे का विशेष महत्व है. माना जाता है इसमें देवी-देवताओं का वास होता है. यही कारण तुलसी से लेकर पीपल के पेड़ की पूजा की जाती है. इनकी पूजा करने से जीवन के सारे कष्ट दूर होते हैं. साथ ही इससे पितृ दोष दूर होता है. इससे जीवन में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है. आज के इस लेख में हम आपको पीपल के पेड़ की पूजा करने से कैसे पितृ दोष कैसे दूर होगा, इसके बारे में जानेंगे… कैसे करें पीपल के पेड़ की पूजा करके पितर दोष दूर अगर आपकी कुंडली…
कांकेर – कांकेर ज़िले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। परतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चन्दनपुर अंतर्गत ग्राम पी. व्ही. 70 शांतिनगर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने ज़हर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस दर्दनाक घटना में परिवार के तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई है। मृत बच्चों की पहचान वर्षा बैरागी (उम्र 11 वर्ष), दीप्ती बैरागी (उम्र 7 वर्ष) और देवराज बैरागी (उम्र 5 वर्ष) के रूप में हुई है। माता-पिता ने भी ज़हर खाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन उन्हें समय रहते सिविल अस्पताल पखांजूर में भर्ती कराया गया…
रायपुर – शिक्षा विभाग के सहायक संचालक मुकेश मिश्रा ड्यूटी के दौरान नशे में दिखे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा. इस वीडियो में वह शिक्षकों और पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज करते हुए 15 दिन में सस्पेंड होकर फिर आ जाने की बात कह रहे. इस मामले की शिकायत शिक्षक साझा मंच ने संयुक्त संचालक से की है. उन्होंने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने 3 दिन में के भीतर जांच रिपोर्ट मांगी है.
रायगढ़ – शहर के जेल पारा से सटे मोहल्ले में प्रस्तावित मरीन ड्राइव निर्माण का स्थानीय लोगों ने जोरदार विरोध किया है। अपने घरों को तोड़ने के नोटिस मिलने से नाराज सैकड़ों लोग शुक्रवार देर रात सड़कों पर उतर आए और कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उन्हें बिना पूर्व सूचना के जबरन उजाड़ा जा रहा है। लोगों का कहना है कि वर्षों से वे यहां रह रहे हैं और अचानक मरीन ड्राइव परियोजना के नाम पर उनके आशियाने छीनने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा कि बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए…
14 June 2025 Ka Rashifal: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शनिवार का दिन है। तृतीया तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जायेगी। आज दोपहर 1 बजकर 13 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 22 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 14 जून 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। मेष…
बिलासपुर : भले ही सरकार ने तीन तलाक की प्रथा पर रोक लगाने के लिए सख्त कानून बना दिया हो, लेकिन इसका पालन अब भी पूरी तरह नहीं हो पा रहा है। ऐसा ही एक ताजा मामला बिलासपुर के तारबाहर थाना क्षेत्र में सामने आया है, जहां एक महिला को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने के बाद उसके पति ने तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। पीड़िता का निकाह दिसंबर 2022 में सुपेला, भिलाई निवासी नासिर अली से हुआ था। शादी के समय पीड़िता के परिजनों ने नासिर के परिवार की सभी दहेज संबंधी मांगें पूरी की थीं।…
दुर्ग. भिलाई के रूंगटा कॉलेज में एडमिशन की बात कर अपनी बहन के साथ लौट रही स्कूटी सवार सुहानी सिंह की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई. वहीं उसकी दूसरी बहन खुशी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे एम्स रायपुर रेफर किया गया है. इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है. जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मी नगर निवासी सुहानी और खुशी दोनों बहन कुरुद स्थित रूंगटा कॉलेज से एडमिशन की बात कर नगपुरा में चल रहे एनसीसी कैंप में शामिल अपनी तीसरी बहन से मिलने जा रही थी. इस दौरान कुठेलाभाठा स्थित आईआईटी भिलाई के…

Email: newsjandarbar@gmail.com
Address: Behind Siddhart Hospital, Takiya Road, Ambikapur, C.G. 497001
REHAN RAZA
EDITOR
Mobile: 7587721393
Important page
© 2025 Jandarbar. All Rights Reserved.Developed by Nimble Technology
