Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Jan Darbar News
*मुख्यमंत्री श्री साय ने हजारों युवाओं के साथ लगाई स्वतंत्रता की दौड़* *भारत माता और रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया* रायपुर 14 अगस्त 2025// हमारा तिरंगा पूर्वजों के वर्षों के संघर्षों और बलिदान का जीवंत प्रतीक है। हम सभी तिरंगे की शान को हमेशा बनाए रखेंगे, अपने अमर बलिदानियों को कभी नहीं भूलेंगे और सभी मिलकर विकसित, समृद्ध और सशक्त छत्तीसगढ़ का निर्माण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव में आयोजित स्वतंत्रता दौड़ में शामिल हुए और कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने हजारों युवाओं के…
*भव्य तिरंगा यात्रा से गूंजा रायपुर – एकता, सुरक्षा और विकास का संदेश* रायपुर, 13 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति का एक महान अनुष्ठान है, जो भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान है, इसकी रक्षा और मान-सम्मान के लिए हर नागरिक को दृढ़संकल्पित होना चाहिए। स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हर घर तिरंगा फहराएगा और भारत आर्थिक एवं सांस्कृतिक रूप से और अधिक सशक्त बनेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘भारत…
*77.5 किमी लंबे तारोकी–रावघाट खंड का अधिकांश कार्य पूरा* रायपुर, 13 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल को रेलवे से सशक्त कनेक्टिविटी देने वाली दल्लीराजहरा–रावघाट रेल परियोजना का कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। 95 किलोमीटर लंबी इस परियोजना के तारोकी से रावघाट खंड की लंबाई 77.5 किलोमीटर है, जिसमें यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। बड़े और छोटे पुलों के साथ-साथ ट्रैक बिछाने का काम अब अंतिम चरण में है, जिससे इस महत्वाकांक्षी परियोजना के दिसंबर 2025 तक पूर्ण होने की दिशा में ठोस प्रगति हुई है। इस रेल परियोजना के…
//अंबिकापुर// छत्तीसगढ़ भाजपा द्वारा जारी प्रदेश कार्यकारिणी में सरगुजा भाजपा नेता अखिलेश सोनी प्रदेश महामंत्री बनाए गए हैं। प्रदेश संगठन द्वारा अखिलेश सोनी को प्रदेश महामंत्री बनाने की खबर मिलते ही सरगुजा जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। ज्ञात हो कि अखिलेश सोनी सरगुजा अंचल में भाजपा के लोकप्रिय नेता रहे हैं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करने वाले अखिलेश सोनी भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा तथा मजदूर मोर्चा में प्रदेश अध्यक्ष सहित संगठन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद इमरान एवं पूर्व चेयरमेन एवं सदस्य मोहम्मद असलम खान ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया की, हज कमेटी ऑफ़ इंडिया द्वारा हज 2026 के लिए आवेदन किये हज यात्रियों का, हज हाउस मुम्बई में सेंट्रलाइज्ड मोड पर ऑनलाइन डिजिटल रेंडम सिलेक्शन दिनांक 13/08/2025 को किया जाकर चयनित एवं प्रतिक्षा सूची के हज यात्रियों की सूची हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर उपलब्ध कराइ गई है । उन्होंने बताया की, हज-2026 के लिए राज्य से कुल 889 हज आवेदको के आवेदन प्राप्त हुए। हज-2026 के लिए राज्य से 597…
रायपुर. महतारी वंदन योजना से वंचित महिलाओं के लिए खुशखबरी है. 15 अगस्त से फिर से फार्म भरे जाएंगे. आवेदन भरने की शुरुआत बस्तर से होगी. इस मामले में डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा, अलग-अलग योजनाओं को बस्तर के दूरस्थ अंचल तक पहुंचाया जा रहा है. बस्तर में महतारी वंदन योजना से छूटे हुए हितग्राहियों को जोड़ने का काम किया जाए. अरुण साव ने कहा, कांग्रेस ने 5 साल सरकार में रहते माताओं बहनों को पांच पैसा नहीं दिया. 5 साल तक कांग्रेस ने सिर्फ ठगने का काम किया. माता बहनों के खातों में पैसा जा…
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की नई टीम का ऐलान हो गया है. नई टीम में नए चेहरों को स्थान दिया गया है. बता दें कि किरण सिंहदेव की नई टीम को लेकर चर्चा कई दिनों से सरगर्म थी. जनवरी में प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर काबिज हुए थे, तब से वे अपनी पुरानी टीम के साथ काम कर रहे हैं. इनमें से अनुराग सिंहदेव नई जिम्मेदारी में आ गए, संजय श्रीवास्तव को भी नई जिम्मेदारी मिल चुकी है. रामू रोहरा महापौर के तौर पर सामने आ गए हैं. अटकलें इस बात…
*छत्तीसगढ़ को सप्लाई प्लान के अतिरिक्त डीएपी और यूरिया के 50-50 हजार टन आबंटन* *कृषि मंत्री श्री नेताम के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के सांसदों ने केन्द्रीय उर्वरक मंत्री से दिल्ली में की मुलाकात* रायपुर, 12 अगस्त 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर केन्द्रीय रासायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने छत्तीसगढ़ को यूरिया और डीएपी खाद की अतिरिक्त आबंटन की मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि केन्द्रीय रासायन एवं उर्वरक मंत्री से दिल्ली में कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के सांसदों ने मुलाकात कर छत्तीसगढ़ राज्य को…
अंबिकापुर। गांधीनगर निवासी कविता कुशवाहा ने आज एक वीडियो बयान जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि जमीन ख़रीद-बिक्री को लेकर राजू अग्रवाल, भारत सिंह सिसोदिया सहित अन्य व्यक्तियों के साथ पूर्व में हुए विवाद और मतभेद अब पूरी तरह समाप्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में पहले मतभेद बढ़ने से एफआईआर तक की स्थिति बनी थी, लेकिन अब आपसी सहमति और समझ के साथ समझौता हो चुका है। कविता कुशवाहा ने अपनी माता चंद्रमणि कुशवाहा और मौसी कलावती कुशवाहा की ओर से जारी इस बयान में कहा कि कभी-कभी गलतफहमियों के कारण विवाद बढ़…
:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन में साइबर सेल अंबिकापुर की कार्यवाही। :- अभियान के दौरान 08 लाख रुपए से अधिक का मोबाइल हुआ बरामद। :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के द्वारा संबंधितो को किया गया वितरित। :- भविष्य मे भी साइबर सेल द्वारा ऐसा अभियान चलाकर गुमे हुए मोबाइल असल मालिकों कों किये जाएंगे सुपुर्द। ⏩ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन मे साइबर सेल अंबिकापुर जिला सरगुजा द्वारा नागरिको के गुमे हुए मोबाइल फ़ोन कों खोजकर असल मालिकों कों पुनः वापस पहुचाये जाने हेतु अभियान की…

Email: newsjandarbar@gmail.com
Address: Behind Siddhart Hospital, Takiya Road, Ambikapur, C.G. 497001
REHAN RAZA
EDITOR
Mobile: 7587721393
Important page
© 2025 Jandarbar. All Rights Reserved.Developed by Nimble Technology
