अंबिकापुर / बांकी बांध की मुख्य नहर के दोनों ओर श्रीगढ़ लुचकी ग्राम पंचायत कांतीप्रकाशपुर (दरिमा मोड़ से) भाथुपारा तालाब तक लगभग 3 किलोमीटर क्षेत्र में कथित भू-माफियाओं द्वारा नहर की भूमि पर अतिक्रमण कर लिया है।
जानकारी के अनुसार भूमि पर कथित रूप से कब्जा कर डामर सड़क (पक्की सड़क) का निर्माण किया गया है तथा लोहे का बड़ा गेट लगाकर रास्ते को बंद कर दिया गया है। यह भूमि जल संसाधन विभाग की शासकीय भूमि है, इसकी जाँच कर सीमांकन एवं राजस्व अभिलेखों के आधार पर स्थिति स्पष्ट किया जाना आवश्यक है।
इस संबंध में पूर्व में जल संसाधन विभाग, अंबिकापुर को सूचना देकर आवश्यक कार्यवाही का अनुरोध किया गया था, किंतु आज दिनांक तक कोई भी कार्यवाही नहीं होने के कारण अतिक्रमण एवं भूमि के कथित क्रय-विक्रय को लेकर गंभीर स्थिति बनी हुई है।

जनहित में निवेदन है कि उक्त क्षेत्र का तत्काल स्थल निरीक्षण एवं सीमांकन कराकर नहर की शासकीय भूमि पर हुए अतिक्रमण की जाँच की जाए। अवैध निर्माण पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाए। तथा शासकीय भूमि के कथित क्रय-विक्रय पर तत्काल रोक लगाने हेतु संबंधित विभाग को निर्देशित किया जाए।

अतः आपसे निवेदन है कि महत्वपूर्ण विषय पर जाँच कराकर आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करें।
सादर।
संलग्न दस्तावेज: बांकी नहर की रसीद एवं तस्वीर

अंबिकापुर
पत्र क्रमांक: 25/
दिनांक: 07/10/2026
आवेदक
(परवेज आलम गांधी)
सामाजिक कार्यकर्ता
अंबिकापुर



