*बलरामपुर चांदो*
बलरामपुर। आसमान में चांद का निकलना आम बात है, लेकिन आज शाम आसमान में एक ऐसा मनमोहक नजारा देखने को मिला, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। चांद के बेहद करीब एक चमकता हुआ तारा दिखाई दिया, जिससे आसमान की खूबसूरती और भी बढ़ गई।
चांद के पास तारे को देखकर स्थानीय लोगों में उत्सुकता देखने को मिली। कई लोगों ने इस खूबसूरत नजारे को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। लोगों का कहना है कि उन्होंने इस तरह चांद के इतने करीब चमकता तारा पहली बार देखा है।
प्रकृति के इस मनमोहक दृश्य ने शाम के आसमान को आकर्षक बना दिया और काफी देर तक लोग चांद और तारे को निहारते नजर आए।



