राजधानी रिपोर्टर/सौरभ साहू कि रिपोर्ट,,,
दिनांक,18/09/2026,
लोकेशन, सूरजपुर छत्तीसगढ़।।
*सूरजपुर/दिनांक 18 सितंबर 2026* सूरजपुर के नवपदस्थ वनमण्डलाधिकारी विपुल अग्रवाल के निर्देशन में जिले में वनसंपदा के अवैध कटाई एवं परिवहन पर रोक लगाने कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में वनपरिक्षेत्राधिकारी रामानुजनगर के निर्देशानुसार वनपरिक्षेत्र रामानुजनगर के उपपरिक्षेत्र परशुरामपुर अंतर्गत परिसर-परशुरामपुर के वनभूमि कक्ष क्रमांक 1824 (कुमेली वाटर फाल) अंतर्गत वनकर्मीयों द्वारा वनभ्रमण के दौरान एक काले रंग के बोलेरो वाहन को पिकनिक स्पॉट स्थल पर पार्किंग किया जाना पाया गया, जिसके खिड़कियों पर काले रंग का फिल्म चढ़ा हुआ था। वनकर्मीयों द्वारा संदेह के आधार पर वाहन के चालक को बुलाकर वाहन की जाँच किया गया। जॉच के दौरान उपरोक्त वाहन में मात्र वाहन के चालक के बैठने हेतु सीट होना पाया गया, शेष सीटें वाहन में नहीं थी तथा उपरोक्त वाहन में अवैध रूप से लोड किये गये खम्हार प्रजाति का चिरान काष्ठ 2 नग होना पाया गया, वाहन चालक द्वारा उक्त काष्ठ के परिवहन से संबंधित किसी प्रकार का दस्तावेज नहीं होना बताये जाने पर उक्त काष्ठ को जप्त करते हुये भारतीय वन अधिनियम की धाराओं के तहत कार्यवाही किया जाकर वन अपराध दर्ज वाहन जप्त किया गया हैं। उपरोक्त कार्यवाही के दौरान के.आर. टोप्पो, उपवनक्षेत्रपाल, मनरंजन सिंह, वनपाल, प्रदीप सिंह, वनरक्षक, रविशंकर सिंह, वनरक्षक एवं वनसुरक्षा श्रमिक प्रमुख रूप से सक्रिय रहे।



