भव्य झांकियों, जगराता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां; बाल गंगाधर तिलक गणपति स्थापना समिति ने अतिथियों व सहयोगियों का किया सम्मान
अम्बिकापुर।
बाल गंगाधर तिलक गणपति स्थापना समिति (ट्रस्ट), अम्बिकापुर द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुरूप भगवान श्री गणेश के विसर्जन के अवसर पर श्री गणपत विसर्जन झांकी एवं जगराता का भव्य आयोजन किया गया। शुक्रवार 25 सितंबर को विवेकानंद चौक (घड़ी चौक) में आयोजित इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। देर शाम से शुरू हुए कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण भगवान गणेश के जयघोष और भक्ति गीतों से गूंज उठा।
गणपति पंडाल से भगवान श्री गणेश की भव्य झांकी निकाली गई। श्रद्धालु नाचते-गाते और जयघोष करते हुए झांकी के साथ घड़ी चौक पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। घड़ी चौक पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, सांसद चिंतामणि महाराज, भारत सिंह सिसोदिया , प्रबोध मिंज , महापौर मंजूषा भगत , बालकृष्ण पाठक , मेजर अनिल सिंह, द्वितेन्द्र मिश्रा , शफी अहमद , ललन प्रताप सिंह, निरूपा सिंह एवं उपस्थित सभी अतिथियों के साथ बाल गंगाधर तिलक गणपति स्थापना समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों, श्रद्धालुओं द्वारा भगवान श्री गणेश का विधिवत आरती, पूजन-अर्चन किया गया। इसके पश्चात भक्तिभाव और भावुक वातावरण के बीच भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जन के लिए विदाई दी गई।
कार्यक्रम के सांस्कृतिक आयोजन गिरिराज पब्लिक स्कूल, उम्मीद की किरण पब्लिक स्कूल के छात्रों द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई
तथा जबलपुर के जागराता कलाकार सुरभि और नम्रता गुप्ता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया ।
जगराता में स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। छोटे बच्चों से लेकर बड़े कलाकारों तक ने भगवान श्री गणेश की स्तुति, भक्ति गीत, संगीत एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को देर रात तक बांधे रखा और पूरा आयोजन भक्तिमय वातावरण में परिवर्तित हो गया।
आयोजन में गणेश विसर्जन झांकी को लेकर विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। वृहद श्रेणी में प्रथम पुरस्कार 31 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रुपये एवं तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपये तथा बाल श्रेणी में प्रथम पुरस्कार 11 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 5100 रुपये एवं तृतीय पुरस्कार 2100 रुपये निर्धारित किए गए हैं। तथा अच्छे प्रदर्शन पर अन्य पुरस्कार भी प्रदान किये जाएँगे। झांकियों में धार्मिक आस्था के साथ रचनात्मकता और आकर्षक प्रस्तुति देखने को मिली। समिति की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं सहयोगियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
समिति के संरक्षक भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि भगवान श्री गणेश के विसर्जन का यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने और हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम भी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता ने आयोजन को भव्यता प्रदान की। समिति का प्रयास है कि हर वर्ष आयोजन को और अधिक सुव्यवस्थित एवं व्यापक स्वरूप दिया जाए।
कार्यक्रम में मंच संचालन नरेन्द्र सिंह टुटेजा और विनोद हर्ष ने किया । समिति के अध्यक्ष शैलेष सिंह शैलू ने आभार जताया और कहा कि आयोजन को सफल बनाने में बाल गंगाधर तिलक गणपति स्थापना समिति (ट्रस्ट) के पदाधिकारियों, सदस्यों, स्वयंसेवकों एवं श्रद्धालुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस अवसर पर हरमिंदर सिंह, निलेश सिंह, गोल्डी बिहाडें , अरुणा सिंह, दिव्या सिंह सिसोदिया , जन्मजय मिश्रा, मधुसूदन शुक्ला, राजकुमार बंसल, मनीष सिंह, मधु चौदाहा, विदानंद मिश्रा, रुपेश दुबे, सुभांगी बिहाडे , डी के सोनी, काशी केसरी , मनोज प्रसाद, संजय गुप्ता , दिनेश शुक्ला, अभिषेक शर्मा, रवींद्र तिवारी, रविकांत उराव, अंशुमल गर्ग, रोहन मंडल, नूर सिंह, सुमित सिंह, राहुल मंडल, भूपेंद्र सिंह, मनीष बारी, जतिन परमार, प्रिया सिंह , संदीप सोनी, चंद्रमा प्रसाद, अमन , विनीत जायसवाल प्रमोद चौधरी, समीर श्रीवास्तव, अनीश सिंह , संजय सिंह , अभिषेक श्रीवास्त, विशाल गोस्वामी , सुनील गोयल, आशीष अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, शशिकांत जायसवाल, नीरज पांडे, पूनम पांडे , पूनम सिंह, धीरज सिंह, प्रियंका चौबे , रवि विश्वकर्मा, अविनाश ठाकुर, दुर्गेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
=======
मीडिया प्रभारी
बाल गंगाधर तिलक गणपति स्थापना समिति ट्रस्ट अंबिकापुर



