अंबिकापुर – मदारी आर्ट्स के द्वारा निर्मित निर्देशक गोविंद मिश्रा की डॉक्यूमेंट्री फिल्म धरती आवा भगवान बिरसा मुंडा एक अमर गाथा जन जातीय गौरव दिवस यूट्यूब पर रिलीज की गई है।
सर्व विदित हो की मदारी आर्ट्स के द्वारा धरती आवा भगवान बिरसा मुंडा जी की जीवन गाथा एवं जनजातीय गौरव दिवस पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई गई है। इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग अंबिकापुर, रांची, उलिहातु ,रायपुर और देश के कई राज्यों में की गई है। इस फिल्म के माध्यम से धरती आवा भगवान बिरसा मुंडा जी की जीवन गाथा, देश के प्रति उनका समर्पण और जनजातियों समुदाय के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को दर्शाया गया है।
इस संबंध में मदारी आर्ट्स के आनंद कुमार गुप्त ने बताया कि धरती आवा भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय अस्मिता के गौरव रहे हैं और देश को आजाद कराने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म का ट्रेलर कुछ माह पूर्व ही नई दिल्ली में जनजाति कार्य मंत्रालय के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री माननीय श्री जुवेल उरांव जी कर चुके हैं।
आनन्द ने यह भी बताया कि इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म को हम देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और महामहिम राष्ट्रपति जी को दिखाना चाहते हैं। निःसंदेह मदारी आर्ट्स द्वारा बिरसा मुंडा जी के जीवन पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाकर एक बेहतरीन कार्य किया गया है। इस अच्छे कार्य के लिए प्रशासन और समाज की तरफ से मदारी आर्ट्स के कार्य को संज्ञान में लेना चाहिए।



