संवाददाता/सौरभ साहू
दिनांक 04/11/2026
लोकेशन, सूरजपुर छत्तीसगढ़।।
सूरजपुर। दिल्ली के रामलीला मैदान में 01 नवंबर को इंडिया गठबंधन द्वारा आयोजित वोट चोर, गद्दी छोड़ महारैली में सूरजपुर जिले के बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शशि सिंह के नेतृत्व में जिले का कांग्रेस का बड़ा प्रतिनिधिमंडल पहली बार बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचा और महारैली में शामिल होकर पार्टी के आंदोलन को समर्थन दिया।
महारैली में सूरजपुर जिले के कांग्रेसियों की व्यापक भागीदारी को संगठन की एकजुटता, सक्रियता और राजनीतिक प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ आवाज बुलंद करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, मतदाता अधिकारों के संरक्षण और चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग उठाई। कांग्रेस ने इस आयोजन के माध्यम से वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान को भी मजबूती देने का संदेश दिया।
महारैली में जिले से पूर्व मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, पूर्व विधायक पारसनाथ राजवाड़े, पूर्व अजजा आयोग अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी मरावी, पूर्व एआईसीसी सदस्य सुनील अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक भगवती राजवाड़े, प्रदेश सचिव इस्माइल खान, इंका नेता संजय मित्तल, नपा अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े, महामाया शक्कर कारखाना के पूर्व अध्यक्ष विद्या सागर सिंह, जिला पंचायत सदस्य द्वय हेमलता राजवाड़े, सुरेश आयाम, महिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद कुँवर, उषा सिंह, मुकेश अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र साहू, कुलदीप बिहारी, नवीन जायसवाल, जितेंद्र दुबे, विद्यात्री सिंह, प्रदीप राजवाड़े, लवकेश गुर्जर, संतोष पावले, शिवभजन मरावी, विजय साहू, चंद्रदत्त दुबे, आनंद चौधरी, रुचि अंचल टोप्पो, सुनील सारथी, रोहन राजवाड़े, जाकेश राजवाड़े, जफर हैदर, लिली राजवाड़े, बबिता गुप्ता, विमला सिंह, जरीना सुल्ताना, दिव्या तांजे, अरबीना बेगम, भावना सिंह, खुशी, आकाश साहू, सतवंत सिंह, लिवनेश सिंह, राजू राजवाड़े, चंद्रभान राजवाड़े, हिमेन्द्र गुर्जर एवं समीर सिंह, दिनेश राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
प्रेमनगर, भटगांव एवं प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्रों से भी कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पहुंचकर महारैली में सहभागिता निभाई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह के नेतृत्व में जिले की इस व्यापक भागीदारी को कांग्रेस संगठन की एकजुटता और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए सक्रियता के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। इस दौरान जिले के कार्यकर्ताओं से छत्तीसगढ़ के प्रभारी सुखदेव भगत, अदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, पूर्व प्रभारी सचिन पायलेट, प्रदेश की सह प्रभारी जरिता लैतफलांग, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत व एआईसीसी के वरिष्ठ नेताओं से भी भेंट-मुलाकात हुईं।



