जनपद पंचायत रामानुजनगर में भारतीय जनता पार्टी के संरक्षण में भ्रष्टाचार, मनमानी और प्रशासनिक डकैती का खुला नंगा नाच चल रहा। सुशासन और जीरो टॉलरेंस का झूठा ढोल पीटने वाली भाजपा का असली चाल, चरित्र और दोहरा चेहरा पूरी तरह बेनकाब हो चुका है। रामानुजनगर जनपद अध्यक्ष गुलाब सिंह पुहुप और जनपद सीईओ ने नियम-कायदों की सरेआम धज्जियां उड़ाते हुए जनपद कार्यालय को भाजपा की निजी जागीर और दलाली का अड्डा बना दिया है।
*उक्त तीखा हमला बोलते हुए जिला कांग्रेस कमेटी सूरजपुर के जिला मीडिया प्रभारी अविनाश साहू ने जनपद प्रशासन और भाजपा नेतृत्व को सीधे कटघरे में खड़ा किया*
• जादूगरी से अधिकारों की डकैती निर्माण कार्य और बजट ग्राम पंचायत रामानुजनगर क्षेत्र का, लेकिन निर्माण एजेंसी जादुई तरीके से ग्राम पंचायत कौशलपुर को बना दिया गया! यह केवल नियम-विरुद्ध आदेश नहीं, बल्कि पंचायत में पंच सरपंच प्रतिनिधियों अवेलन्हा और जानता के पैसों का बंदरबांट और चहेतों को अनुचित लाभ पहुंचाने का सुनियोजित वित्तीय षड्यंत्र है।
• सीईओ बने भाजपा अध्यक्ष के साझेदार, प्रशासनिक पद पर बैठे सीईओ नियमों के संरक्षक हैं या भाजपा अध्यक्ष के भ्रष्ट सिंडिकेट के सक्रिय हिस्सेदार? किस नियम के तहत मूल पंचायत के संवैधानिक अधिकारों को कुचलकर फाइलों में हेराफेरी की गई?
• कमीशन का खुला खेल, तथाकथित सुशासन का दावा करने वाली बेशर्म भाजपा स्पष्ट करे कि ग्राम पंचायत रामानुजनगर का हक छीनकर कौशलपुर पंचायत को मलाई खिलाने के इस खेल में कुर्सी और पार्टी फंड का कितना कमीशन तय हुआ ?
*कांग्रेस के तीखे सवाल — भाजपा और जनपद प्रशासन दे जवाब*
1. बजट ग्राम पंचायत रामानुजनगर का तो एजेंसी ग्राम कौशलपुर क्यों मूल पंचायत को दरकिनार करने का असंवैधानिक दुस्साहस किसने और किसके इशारों पर हुआ?
2. सीईओ की चुप्पी का राज क्या है? क्या सीईओ कार्यालय अब केवल भाजपा अध्यक्ष की राजनीतिक मनमर्जी और अवैध फैसलों पर मुहर लगाने की रबर स्टैंप बन चुका है
3. ग्राम कौशलपुर पर ही यह विशेष मेहरबानी क्यों? क्या यह सीधा-सीधा कमीशनखोरी और अपनों को उपकृत करने का खेल तो नहीं है?
कांग्रेस पार्टी जनता के पैसों की लूट और पंचायती राज अधिनियम की हत्या को मूकदर्शक बनकर नहीं देखेगी जनपद अध्यक्ष और सीईओ तत्काल इस अवैध आदेश की फाइलें और वैधानिक आधार सार्वजनिक करें तथा निर्माण कार्य मूल पंचायत को सौंपें। यदि तुरंत प्रभाव से इस फैसले को निरस्त कर जिम्मेदार अधिकारी पर जांच व कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस/ युवा कांग्रेस जनपद कार्यालय का घेराव करेगी।
जारीकर्ता
अविनाश साहू
जिला मीडिया प्रभारी, कांग्रेस सूरजपुर



