सूरजपुर में सड़क हादसे के बाद हिंसक प्रदर्शन पर पुलिस का शिकंजा, आधा दर्जन से अधिक गिरफ्तार
कुबेरपुर चौक पर महिला की मौत के बाद भड़का था आक्रोश,आगजनी की कोशिशऔर पुलिस-प्रशासन को घेरने के मामले में कार्रवाई; अन्य आरोपियों की तलाश जारी,,,,
इस मामले को जन दरबार न्यूज द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था, जिसे देखते हुए प्रशासन ने मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए मामले में तेजी से जांच पड़ताल जारी कर दिया है,
राजधानी रिपोर्टर/सौरभ साहू कि विशेष रिपोर्ट,,,,,
दिनांक: 19 अक्टूबर 2026
लोकेशन, सूरजपुर, छत्तीसगढ़।।
सूरजपुर,ओड़गी/ जिले चांदनी, बिहारपुर,के ग्राम पंचायत कुबेरपुर में सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत के बाद हुए प्रदर्शन पर अब पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। चांदनी थाना क्षेत्र के कुबेरपुर चौक पर हुए हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम किया था। इस दौरान कथित तौर पर आगजनी की कोशिश, पुलिस और राजस्व अधिकारियों को घेरने तथा ग्रामीणों और प्रशासन के बीच झड़प की घटनाएं भी सामने आई थीं। अब पुलिस ने प्रदर्शन से जुड़े मामले में अपराध दर्ज कर आधा दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
*हादसे के बाद सड़क पर उतरे थे ग्रामीण, दैनिक छत्तीसगढ़ राजधानी रिपोर्टर समाचार ने प्रमुखता से दिखाया था खबर*
यह पूरा मामला दिनांक 17 अक्टूबर 2026 का है, जब सूरजपुर जिले के चांदनी-बिहरपुर क्षेत्र के कुबेरपुर चौक पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय चंद्रावती जायसवाल की मौत हो गई थी। जिसकी खबर को हमारे समाचार पत्र के द्वारा इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित करते हुए,शासन प्रशासन तक इसकी आवाज बुलंद करते हुए पहुंचायी थी, वहीं जानकारी के अनुसार, महिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहरपुर से इलाज कराकर स्कूटी से घर लौट रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला चक्काजाम तक पहुंच गया और सड़क पर शव रखकर विरोध जताया गया।
*क्रेशर प्लांट से जुड़ा होने का आरोप, हालात हुए तनावपूर्ण*
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने हादसे में शामिल ट्रैक्टर के क्रेशर प्लांट से जुड़े होने का आरोप लगाया। इसी बीच ट्रैक्टर में आग लगाने की कोशिश किए जाने की बात सामने आई। स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई, जब प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और राजस्व विभाग की टीम को घंटों तक घेरकर रखा।
इस दौरान ग्रामीणों और प्रशासन के बीच झड़प की भी जानकारी सामने आई। हालात को नियंत्रित करने के लिए देर शाम भारी पुलिस बल तैनात किया गया, जिसके बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका।
*अब प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई*
हादसे के बाद हुए घटनाक्रम को लेकर अब पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल लोगों के विरुद्ध अपराध दर्ज करते हुए आधा दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में अन्य संलिप्त लोगों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।
इस कार्रवाई के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। एक ओर सड़क हादसे में महिला की मौत से उपजा आक्रोश और चालक की गिरफ्तारी की मांग थी, तो दूसरी ओर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसक गतिविधियों और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने को लेकर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
फिलहाल, इस पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। अब देखना होगा कि फरार आरोपियों की तलाश कब पूरी होती है और सड़क हादसे के लिए जिम्मेदार चालक के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है। हादसे में जान गंवाने वाली महिला को न्याय दिलाने की मांग के बीच कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती है।।।



