अंबिकापुर/ महापौर श्रीमती मंजूसा भगत जी , एम आई सी की सदस्य श्रीमती स्वेता गुप्ता जी, श्रीमती सुधा वर्मा जी , *सेवा किटी* की वरिष्ठ सदस्य सन्तोष पांडे जी जया तिवारी , कुंजबाला जायसवाल, की उपस्थिति में *अभिरुचि केंद्र* का शुभारंभ हुआ, इस अवसर अतिथियो का स्वागत अभिनंदन करते हुवे संस्थापिका वन्दना दत्ता ने अभिरुचि केंद्र के उद्देश्य को बताया एव 2019 से शहर की सेवा भावी 60 बहनो के सहयोग से निरन्तर जनहित के कार्य का विवरण दिया, सेवा किटी द्वारा 2022 में शहर के होटलों में अन्न की बर्बादी रोकने के लिए जागरूकता बोर्ड दिए गए थे उसकी जानकारी देते हुवे निगम को दिए आवेदन की प्रति उपलब्ध कराई एवं अनुरोध किया कि निगम से भी इस पर अन्न की बर्बादी रोकने प्रयास किया जाए
*अन्न की बर्बादी रोकना ही भूख कम करने का बेहतरीन तरीका है
महापौर महोदया ने अपने संबोधन में सेवा किटी की पूरी टीम द्वारा की जा रही इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सेवा किटी एक ऐसा मंच है, जहाँ महिलाओं को कुछ नया सीखने, अपनी प्रतिभा को निखारने और अपने हुनर को दूसरों तक पहुँचाने का अवसर मिलता है।
उन्होंने सेवा किटी के सदस्यों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल समाज में एक सकारात्मक बदलाव ला रही है और अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे सदैव सेवा किटी के इस नेक कार्य में अपना सहयोग और समर्थन देती रहेंगी।
साथ ही, उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सेवा किटी के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लोगों द्वारा बनाए गए उत्पादों को खरीदने के लिए ऑर्डर दें, ताकि उन्हें अपने हुनर को आजीविका से जोड़ने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल सके।
उनका संदेश था कि जब हम इन महिलाओं और युवतियों के हुनर को प्रोत्साहित करते हैं, तो हम केवल उनके उत्पाद नहीं खरीदते, बल्कि उनके आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और उज्ज्वल भविष्य को भी संबल प्रदान करते हैं।
और श्वेता गुप्ता ने कहा कि अभिरुचि केंद्र के द्वारा बहुत सी महिलाओं और बच्चों को बहुत अच्छी-अच्छी चीज़ सीखने के लिए मिले क्योंकि आज का युग मोबाइल का युग है लेकिन इन सब से सीख कर महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी , और प्रोत्साहन के साथ कुछ नया आयाम लिखेंगी
इस अवसर पर उपस्थित अनुभवी अतिथियो का स्वागत परिचय करवाया गया, डाक्टर तृप्ति विस्वास जी मनोवैज्ञानिक परामर्श, जानकी सिह जी परिवार परामर्श, अनामिका चक्रवर्ती वर्मा जी केरियर गाइडेन्स, अनुभा
डबराल जी सेल्फ मेकअप, चेतना मुंजे जी रंगोली, आभा वर्मा जी नृत्य , नेहा वर्मा जी हस्तशिल्प, आशा सोनी जी सिलांई एव अन्य प्रशिक्षण गायन, गोदना आर्ट, केक निर्माण आदि के प्रशिक्षण की जानकारी भी दी गई,इस अवसर पर प्रियंका चौबे,सरस्वती सोनी, भी उपस्थित थी, सोनी सिन्हा, मधु चौदह, संजीता स्वर्णकार, सत्या दुबे, मिलन शर्मा, ज्योति दिवेदी, सुधा तिवारी , दीपमाला सिह, सुनीता दास, अंजना परिहार, च्यती अग्रवल, श्रद्धा खेरपाण्डे संगिता सोनी,स्मिता तिवारी , नमिता चावला, नेहा वर्मा एव लगभग 15 प्रशिक्षार्थी उपस्थित थी, *महापौर श्रीमती मंजुसा भगत जी ने अन्न की बर्बादी रोकने के प्रयास की mic की मीटिंग में प्रस्तुत करने का आस्वासन दिया।
आगामी प्रशिक्षण 22 अक्टूबर से 5 दिवस का सेल्फ मेकअप कोर्स का होगा, सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा



