आज ग्राम कड़िया में सुड़ी समाज खंड चल गली का सफल बैठक हुई सम्पन: बैठक के मुख्य अतिथि बलरामपुर जिला के जिला अध्यक्ष आदरणीय छोटेलाल गुप्ता जी उपस्थित थे सर्वप्रथम भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन का पूजा अर्चना कर खण्ड चलगली के अंतर्गत इस वर्ष 6 दिवंगत आत्मा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि पश्चात राष्ट्रगान करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया आज का बैठक बहुत महत्वपूर्ण रहा बैठक में सभी पदाधिकारी द्वारा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि गांव गांव के समीक्षा बैठक कर सभी समाज के लोगों को जोड़कर के चलना है समाज के कुछ प्रमुख लोगों के द्वारा यह भी कहा गया कि समाज के महत्व को सभी लोगों को समझने की आवश्यकता है सामाजिक कार्य जीवन का एक पार्ट है लगातार समाज की बैठकों में आने जाने से समाज में आपसी संबंध में मतभेद दूर होना मान सम्मान और सामाजिक प्लेटफार्म में काम करके एक नाम रोशन करने का भी अवसर मिलता है यह भी कहा गया कि आने वाले पीढ़ी को संस्कृति और संस्कार युक्त बनाना है सभी लोगों सेयह भी आग्रह किया गया कि समाज के उत्थान विकास करके एक आदर्श समाज का निर्माण अपने खंड को करना है समाज के सभी सदस्यों से वारी वारी से मार्गदर्शन एवं उनके विचार लिया गया इसके बाद विचारों को अमल करते हुए निर्णय लिया गया कि सभी को एक रहना है सभी को बैठकों में आना अनिवार्य है बैठकों में महिलाओं की सहभागिता अनिवार्य होगी हमारे समाज में दुख की घड़ी में सभी व्यक्ति को सम्मिलित होकर सहयोग करने का निर्णय लिया गया है कुछ निर्णय आगामी बैठक में लिया जाएगा और बैठक निरंतर इसी प्रकार चलता रहेगा इस बैठक में सभी स्व जाती बंधुओं के मन में एक अलग उत्साह और जुनून था सब ने मिलकर इस कार्यक्रम को बहुत अच्छे तरीके से अनुशासित ढंग से सफल किया सभी को बहुत-बहुत आभार धन्यवाद।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Related Posts

Email: newsjandarbar@gmail.com
Address: Behind Siddhart Hospital, Takiya Road, Ambikapur, C.G. 497001
REHAN RAZA
EDITOR
Mobile: 7587721393
Important page
© 2025 Jandarbar. All Rights Reserved.Developed by Nimble Technology


