मानपुर प्राथमिक शाला में ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
मानपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ग्राम मानपुर की प्राथमिक शाला में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आशीष जैन, भाजपा सहप्रभारी सोशल मीडिया अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने अपनी प्रतिभा और कल्पनाशक्ति का शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वच्छ भारत अभियान सहित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और अभियानों को चित्रों, रंगोली एवं पेंटिंग के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। बच्चों की रचनाओं में स्वच्छता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और विकसित भारत की कल्पना जैसे विषयों की सुंदर झलक देखने को मिली। स्वच्छ भारत मिशन को 2 अक्टूबर 2014 को राष्ट्रीय जनआंदोलन के रूप में शुरू किया गया था।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आशीष जैन ने कहा कि बच्चों के मन में बसे भारत के सपनों को उनकी पेंटिंग, रंगोली और भाषणों में देखकर मन प्रसन्न हो गया। आज के यही बच्चे कल के भारत का निर्माण करेंगे। इनकी सोच में यदि स्वच्छ, शिक्षित, आत्मनिर्भर और विकसित भारत का सपना है, तो निश्चित रूप से देश का भविष्य उज्ज्वल है।
उन्होंने कहा कि ‘मेरे सपनों का भारत’ केवल एक प्रतियोगिता का विषय नहीं, बल्कि नई पीढ़ी के सपनों और संकल्पों को समझने का अवसर है। बच्चों ने जिस रचनात्मकता और उत्साह के साथ देश के विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों को प्रस्तुत किया है, वह सराहनीय है। उन्होंने सभी प्रतिभागी बच्चों को उनकी प्रतिभा के लिए बधाई देते हुए कहा कि प्रतियोगिता में जीत से अधिक महत्वपूर्ण सीखना, अपनी प्रतिभा को निखारना और देश के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना है।
आशीष जैन ने स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों एवं आयोजन से जुड़े सभी लोगों की भी सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए ऐसा मंच उपलब्ध कराना शिक्षा के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने स्वयं भी जन्मदिन पर देशभर से मिले स्नेह और आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त करते हुए सभी से मिलकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया है।
आशीष जैन ने कहा कि सेवा, संस्कार और संकल्प के साथ नई पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना ही ऐसे आयोजनों की सबसे बड़ी सफलता है।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक संजय मस्तके ने किया



