अम्बिकापुर/सरगुजा पुलिस एवं सरगुजा जिले के स्वैच्छिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान् में संचालित नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा से जुड़े स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं ने नेपाल में आए विनाशकारी बाढ़ आपदा में दिवंगत आत्माओं के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए स्थानीय घड़ी चौक में स्वामी विवेकानंद जी के मूर्ति के समक्ष मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की ।साथ ही सभी ने अपने शोक संवेदना में लापता लोगों के सकुशल मिलने तथा मृतकों के परिजनों को संबल मिलने के लिए ईश्वर से कामना की। नेपाल में हुई इस भीषण हृदयविदारक त्रासदी ने पूरे मानव समाज को गहरे दु:ख में डाल दिया है। नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के संयोजक वरिष्ठ समाजसेवी मंगल पाण्डेय, वरिष्ठ समाजसेविका सुश्री वन्दना दत्ता एवं साहित्यकार कवि संतोष दास “सरल ” जी ने शोक सभा में अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी अजय तिवारी, वरिष्ठ समाजसेवी सुजान विंद, वरिष्ठ समाजसेवी सत्यनारायण यादव, वरिष्ठ समाजसेवी बृजबिहारी द्विवेदी “बुचुन्नदा “, वरिष्ठ समाजसेवी अधिवक्ता सुरेश बुनकर, वरिष्ठ समाजसेवी अंकुर सिन्हा, युवा समाजसेवी संजय ठाकुर, युवा समाजसेवी विजय किशोर उपाध्याय , युवा समाजसेवी संतोष कुमार विश्वकर्मा समाजसेविका हिना खान, रीना ठाकुर, मनीषा सिन्हा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के समन्वयक अनिल कुमार मिश्रा एवं आभार प्रदर्शन नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र के काउन्सलर अमृत लाल प्रधान ने किया।



