पुलिस अधीक्षक महोदय सुरजपुर योगेश पटेल जी छत्तीसगढ़ से नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के टीम की संरक्षिका वरिष्ठ समाज सेविका सुश्री वन्दना दत्ता दीदी मुख्य संचालिका सेवा किटी समूह एवं वसुधा महिला मंच सरगुजा, नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के काउन्सलर वरिष्ठ समाजसेवी अजय तिवारी कर्मयोग राज्य समन्वयक आर्ट ऑफ लिविंग छत्तीसगढ़, नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के समन्वयक युवा समाजसेवी अनिल कुमार मिश्रा मुख्य कार्यकारी छत्तीसगढ़ प्रचार एवं विकास संस्थान अम्बिकापुर एवं मंगल पाण्डेय संयोजक नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा सह निर्देशक चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी अम्बिकापुर सौजन्य मुलाकात किया। नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र के समन्वयक अनिल कुमार मिश्रा जी ने नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा द्वारा संचालित गतिविधियों के विषय में चर्चा किया। सुरजपुर जिले में कम्युनिटी पुलिसिंग के द्वारा किए जा रहे प्रयासों में नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के द्वारा सकारात्मक सहयोग करने की प्रतिबद्धता भी प्रकट किया। पुलिस अधीक्षक महोदय सुरजपुर श्री योगेश पटेल जी ने नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के सदस्यों का सहृदय धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया।



