रायपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष मख़मूर इकबाल खान ने प्रदेशवासियों को पवित्र पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह, विश्वास और एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है। यह पर्व हमारे परिवारों और समाज में प्रेम, सद्भाव तथा आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करता है।
मख़मूर इकबाल खान ने कहा कि भारतीय संस्कृति की विशेषता ही आपसी प्रेम, सम्मान और सामाजिक समरसता है। रक्षाबंधन का पर्व हमें संकल्प लेने की प्रेरणा देता है कि हम महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति सदैव सजग रहें।
उन्होंने प्रदेश के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि इस पावन अवसर पर हम आपसी मतभेदों को भुलाकर सामाजिक एकता, भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करने का संकल्प लें।
मख़मूर इकबाल खान ने सभी प्रदेशवासियों, विशेषकर बहनों और भाइयों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



