दिल्ली/ नितिन नवीन की नई टीम के ऐलान के बाद उत्तर प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है. नई जिम्मेदारी मिलने पर बासित अली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं का काम देखा जाता है और सभी का सम्मान किया जाता है. उन्होंने कहा कि पार्टी ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर काम करती है और वह अपनी नई जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएंगे. मुस्लिम वोट बैंक को लेकर बासित अली ने कहा कि भाजपा वोट बैंक की राजनीति नहीं करती, बल्कि सबका साथ और सबका विकास करती है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के विकास और ट्रिपल तलाक खत्म किए जाने का भी जिक्र किया. 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज लगातार भाजपा से जुड़ रहा है और अब विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा.



