कुसमी/बलरामपुर: ग्राम पंचायत चांदो, जनपद पंचायत कुसमी द्वारा साप्ताहिक हाट बाजार चांदो की नीलामी वर्ष 2026–27 के लिए आयोजित की जाएगी। पंचायत से जारी सूचना के अनुसार नीलामी 19 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे सामुदायिक भवन चांदो में आयोजित होगी।
नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्तियों को 15,000 रुपये अमानत राशि जमा करनी होगी, जबकि हाट बाजार की शासकीय बोली 3,52,000 रुपये निर्धारित की गई है। अमानत राशि 19 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक जमा करना अनिवार्य रहेगा।

पंचायत के अनुसार अंतिम बोली की 50 प्रतिशत राशि तत्काल जमा करनी होगी, जबकि शेष 50 प्रतिशत राशि 15 दिनों के भीतर जमा करना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय में राशि जमा नहीं करने पर नीलामी निरस्त की जा सकती है।
नीलामी से प्राप्त ठेका 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगा। पंचायत ने यह भी स्पष्ट किया है कि नीलामी प्रक्रिया के दौरान शराब पीकर आना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा और केवल अमानत राशि जमा करने वाले व्यक्ति ही बोली में भाग ले सकेंगे।



