*सेवा किटी समूह द्वारा प्रतिवर्ष स्वाधीनता दिवस पर ये प्रतियोगिता* की जाती है, शासकीय कन्या शाला, हायर सेकेंड्री पुलिस लाइन मल्टी पर्पज, सरगावा, होलीक्रॉस, शिशु मंदिर, विक्टोरिया पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी, राजीव गांधी पी जी कॉलेज, राजमोहनी देवी कन्या महाविद्यालय, हरकेवल दास बी एड कॉलेज के विद्यर्थियो ने अपने अमूल्य विचार लिखे, कार्यक्रम के आयोजन का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीपप्रज्जवलन कर किया गया।

इस अवसर पर सयोजिका वन्दना दत्ता, आयोजन समिति के सदस्य मधु चौदह, दीपमाला सिह, सुनीता दास, अंजना परिहार, स्मिता तिवारी, एव पूजा दुबे, कल्पना मिश्रा भी उपस्थित थी, स्वाधीनता दिवस के उपरांत विजेताओं को पुरस्कार एव सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जावेगा।



