विधायक राजेश अग्रवाल बोले—मंडी के लिए हरसंभव सुविधा दिलाना हमारी प्राथमिकता
अंबिकापुर।
अंबिकापुर नगर के फल व्यवसाइयों द्वारा स्ववित्तपोषित आधार पर खरीदी गई निजी भूमि पर थोक फल मंडी के निर्माण हेतु भूमि पूजन समारोह का आयोजन आज गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया एवं नगर निगम के सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी उपस्थित रहे।
भूमि पूजन पश्चात अपने संबोधन में विधायक राजेश अग्रवाल ने सभी व्यापारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पहल न केवल आत्मनिर्भरता का उदाहरण है बल्कि सामूहिक सहयोग की मिसाल भी है। थोक फल मंडी के लिए व्यापारियों द्वारा खुद की भूमि पर निर्माण का निर्णय सराहनीय है। इस परिसर के विकास हेतु सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए प्रशासन स्तर पर हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। मंडी व्यापारियों की मेहनत और प्रतिबद्धता निश्चित ही अंबिकापुर के व्यापारिक ढांचे को सुदृढ़ बनाएगी।
भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने मंडी व्यापारियों की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि निजी व्यय पर दुकान निर्माण कर व्यापारियों ने न केवल आत्मनिर्भरता दिखाई है, बल्कि शहर के यातायात प्रबंधन में भी योगदान देने जा रहे हैं। मंडी शहर के किनारे बनने से भीड़-भाड़ कम होगी और व्यवस्थित व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। यह कदम अनुकरणीय है और अन्य व्यापारिक संगठनों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।
नगर निगम के सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी ने सभी उपस्थितों को बधाई देते हुए कहा कि फल थोक मंडी के सदस्यों ने जो संगठित रूप में यह कार्य प्रारंभ किया है, वह शहर के व्यापारिक इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा। जैसे फल मंडी का निर्माण हो रहा है, उसी तरह सब्जी मंडी के विकास की भी आवश्यकता है, इस दिशा में सब्जी मंडी अध्यक्ष से सहयोग की अपेक्षा है। नगर निगम की ओर से मंडी विकास में हर संभव मदद दी जाएगी।
कार्यक्रम का संचालन थोक फल मंडी के सचिव अजय सोनी द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन मंडी के अध्यक्ष संतोष सोनकर ने किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष , ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद, तेलघानी के सदस्य लक्ष्मी गुप्ता, निगम के पार्षद एमआईसी सदस्य शशिकांत जायसवाल, पार्षद शिवमंगल सिंह, सरपंच अमरीका पैकरा, श्रीमती सकुंतला पांडे, इंदर भगत, फल मंडी के पूर्व अध्यक्ष मुंद्रिका प्रसाद सोनी, सर्वेश तिवारी, जीडी अग्रवाल, सब्जी मंडी के अध्यक्ष काशी केशरी, सुरेश , रजिंदर गुप्ता, मनोज प्रसाद, विकास गुप्ता , फल मंडी के महासचिव जितेंद्र गुप्ता, जीतलाल केशरी, गुड्डू गुप्ता, अविनाश लोचवानी, जय लचवानी, गोपाल जसवाल, कृष्णा जयसवाल, काशी गुप्ता, प्रमोद सोनी, महेश सोनी, विनय रंजन, शंकर मितल, छोटू, सुदर्शन गुप्ता, अशोक सोनी, राजू जायसवाल एवं फल मंडी के अन्य सदस्य उपस्तिथ रहे।
नवगठित मंडी परिसर न केवल फल व्यापार को व्यवस्थित करेगा, बल्कि अंबिकापुर की आर्थिक संरचना को भी मजबूती प्रदान करेगा।
=======
थोक फल मंडी समिति, अंबिकापुर
(संतोष सोनकर – अध्यक्ष)
(अजय सोनी – सचिव)
0 Comments