CM

15

अंबिकापुर में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ अभियान को लेकर भाजपा की रणनीति तय, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश वन नेशन, वन इलेक्शन अभियान: संकल्प भवन में भाजपा पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न


अंबिकापुर में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ अभियान को लेकर भाजपा की रणनीति तय, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश वन नेशन, वन इलेक्शन अभियान: संकल्प भवन में भाजपा पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न
अम्बिकापुर |
दिनांक 26 अप्रैल 2025 को “एक राष्ट्र, एक चुनाव” अभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में मंडल, विधानसभा एवं जिला स्तर पर आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रमों की तैयारी के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन संकल्प भवन, भाजपा कार्यालय, अंबिकापुर में सम्पन्न हुआ।
इस बैठक में कार्यक्रम के संभाग प्रभारी श्री अखिलेश सोनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 
बैठक के दौरान अभियान की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई, साथ ही विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं में अभियान को लेकर विशेष उत्साह देखा गया और इसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए ठोस रणनीति तैयार की गई।
बैठक में अखिलेश सोनी ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी स्तरों से प्रस्ताव पारित कराना है, और विधायकों को आम जनता एवं विभिन्न समुदायों के बीच अच्छी उपस्थिति के साथ कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनावों से विकास कार्य रुकते हैं, कार्यकर्ताओं को बार-बार मेहनत करनी पड़ती है, और मतदाता सूची में एकरूपता नहीं रहती। “वन नेशन, वन इलेक्शन” से इन समस्याओं का समाधान होगा और आर्थिक रूप से देश को लाभ होगा। उन्होंने भाजपा के मजबूत संगठनात्मक ढांचे का उल्लेख करते हुए बताया कि आज पन्ना, पेज और बूथ स्तर पर कार्यकर्ता सक्रिय हैं।
शुरुआत में कार्यक्रम के जिला संयोजक मधुसूदन शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि 1967 में एक संशोधन द्वारा भारत में अलग-अलग समय पर चुनावों की परंपरा शुरू हुई थी। उन्होंने बताया कि लगातार चुनाव कराने से भारी खर्च होता है, लगभग डेढ़ साल तक पूरा सरकारी तंत्र चुनावों में व्यस्त रहता है, और विकास कार्य बाधित होते हैं। फर्जी मतदाताओं की समस्या बढ़ती है और सेना व प्रशासन पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ता है। “वन नेशन, वन इलेक्शन” से लगभग 5 लाख करोड़ रुपए की बचत संभव है। उन्होंने आह्वान किया कि पंचायत से लेकर विश्वविद्यालय, व्यापारिक और सामाजिक संगठनों तक प्रस्ताव पास कराकर जागरूकता बढ़ाई जाए।

इस अवसर पर प्रशांत शंकर त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “मन प्रसन्न तो सब प्रसन्न”। उन्होंने प्रधानमंत्री की “मन की बात” कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से उसे आत्मसात करने और सरल पोर्टल पर कार्यक्रमों की जानकारी अपलोड करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीलेश सिंह ने कहा कि सभी स्तरों पर प्रस्ताव पारित कराकर आगे भेजना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शिता की सराहना करते हुए इसे देश के लिए एक सुखद परिणाम बताया।

इस अवसर पर संतोष दास ने सरल पोर्टल पर कार्यक्रमों की जानकारी अपलोड करने की प्रक्रिया समझाई और जिला-मंडल स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों का फोटोग्राफ तत्काल अपलोड करने का आग्रह दिया।

इस अवसर पर विनोद हर्ष ने संचालन करते हुए एक महत्वपूर्ण बिंदु उठाया कि आज कई बार एक ही व्यक्ति सांसद और विधायक दोनों चुनाव लड़ता है, जिससे अन्य योग्य लोगों को अवसर नहीं मिल पाता। “वन नेशन, वन इलेक्शन” से इस स्थिति में सुधार होगा और ज़मीनी कार्यकर्ताओं को आगे आने का मौका मिलेगा।
कार्यक्रम के अंत में वैभव सिंहदेव ने सभी अतिथियों, वक्ताओं, कार्यकर्ताओं और उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर महापौर मंजूषा भगत,  जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अम्बिकेश केशरी , देवनाथ सिंह पैकरा, फुलेश्वरी सिंह, राजकुमार बंसल, डीके पुरिया, विकास पांडे, मधु चौदहा, विजय व्यापारी, राधेश्याम ठाकुर,  इंदर भगत, अभिषेक शर्मा , मनोज गुप्ता, रूपेश दुबे, मनोज कंसारी, अखंड विधायक सिंह, प्रबोध कुमार सिंह, सोमनाथ सिंह, राजेंद्र जायसवाल, संतोष जायसवाल, अजय कुमार सिंह,  अजय सोनी, पंकज गुप्ता दुर्गा शंकर दास सर्वेश तिवारी रजनीश पांडे बालनाथ यादव अंशुल श्रीवास्तव सतीश कुमार जायसवाल बंटेश्वर यादव, रश्मि जायसवाल अनामिका पैकरा कमलेश जायसवाल, दीपक सिंघल, मोतीलाल गुप्ता सुदर्शन सोनी बसंत गिरी अविनाश महंत विमल मंदिरवार सुनील यादव शिवचरण गिरी त्रिलोचन सदावर्ती दिलीप कुमार प्रजापति बाली चरण यादव रवि शंकर जायसवाल, विवेक सिंह सेंगर 
नितिन गुप्ता मनीष बंसल, बुधमोहन सिंह, राजू सिंह, आदित्य कुमार प्रजापति कपिल राजवाड़े विक्रम सिंह जयकुमार अनिल सिंह अजय वर्मा आशीष कुमार गुप्ता अनिमेष अग्रवाल गौतम सिंह श्री राम यादव ध्रुव कुमार रवि मुकेश गिरी राकेश गुप्ता विकास सोनी प्रभु विश्वकर्मा ओम प्रकाश गणेश कुमार सिंह रमेश जगते रवि राजवाड़े सतीश सारथी पूरन सिंह टेकाम राजू मानिकपुरी कमलेश टोप्पो अभिषेक पावले अरविंद गुप्ता मनोज राजवाड़े सहित कार्यकर्ता में पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement