CM

15

दरभंगा विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ शिक्षा संवाद कार्यक्रम के लिये जा रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के साथ बिहार की एन डी ए सरकार द्वारा किये गए दमनात्मक और अलोकतांत्रिक करवाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा द्वारा आज घड़ी चौक पर बिहार सरकार और नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया।



दरभंगा विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ शिक्षा संवाद कार्यक्रम के लिये जा रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के साथ बिहार की एन डी ए सरकार द्वारा किये गए दमनात्मक और अलोकतांत्रिक करवाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा द्वारा आज घड़ी चौक पर बिहार सरकार और नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। 

अंबिकापुर/ राहुल गांधी निरंतर देश विदेश में शिक्षा संवाद कार्यक्रम कर रहे हैं। दरभंगा विश्वविद्यालय के दलित  छात्रों ने राहुल गांधी को शिक्षा संवाद कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया था। गुरुवार को राहुल गांधी जब शिक्षा संवाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे
तब हवाई अड्डे पर बिहार की पुलिस और प्रशासन ने उन्हें रोका। किसी तरह वे दरभंगा विश्वविद्यालय तक पहुंचे तो उन्हें विश्वविद्यालय में प्रवेश नहीं करने दिया। छात्रों से शिक्षा संवाद के लिए राहुल गांधी बिहार पुलिस के अलोकतांत्रिक रोक के विरोध करते हुए राहुल गांधी 3 की मी पैदल चल छात्रों तक पहुंचे और उनसे संवाद किये। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लोकतांत्रिक अधिकारके साथ संवाद के लिये दरभंगा विश्वविद्यालय गए थे लेकिन बिहार सरकार ने दमनकारी कदम उठाते हुए राहुल गांधी के विरुद्ध 2 FIR कायम किया गया। बिहार सरकार के इस कदम पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि मेरे विरुद्ध 32 FIR दर्ज हैं। FIR मेरे लिए मेडल के समान है।  कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में पुतला दहन के उपरांत उन्होंने कहा कि देश मे इलेक्टेड ऑटोक्रेसी चल रही है। तानाशाही में भाजपा और नीतीश कुमार की सरकार ने राहुल गांधी के विरुद्ध अलोकतांत्रिक करवाई की है।
इस दौरान  जे पी श्रीवास्तव, अजय अग्रवाल,  द्वितेंद्र मिश्रा,   सीमा सोनी, रामविनय सिंह, जगन्नाथ कुशवाहा, दुर्गेश गुप्ता, राशिद अहमद, संजीव मंदिलवार,  विवेक सिंह, राजीव अग्रवाल, अतुल तिवारी, अनूप मेहता, अशफाक अलि, जमील खान, नरेंद्र विश्वकर्मा, मदन जायसवाल, आलोक सिंह,  विनोद एक्का, चंद्रप्रकाश सिंह, जीवन यादव,लोकेश कुमार, प्रमोद चौधरी, रजनीश सिंह, सोहन जायसवाल, शंकर प्रजापति, वीरेंद्र सिन्हा,लुकस एक्का,अमित सिंह, शिवप्रसाद अग्रहरि, तृप्ति राज धंजल, आतिश शुक्ला, दिनेश शर्मा, आशीष जायसवाल, शुभम जायसवाल,मिथुन सिंह, जे कुजूर, गीता श्रीवास्तव, शकीला सिद्दकी, अनिता सिंह, प्रीति सिंह, गीता रजक, रश्मि सोनी, शांति, चंचला सांडिल्य, मंजू सिंह, सपना सिन्हा, ममता सिंह, हमीदा, उर्मिला विश्वास,दिलीप धर ,अमित तिवारी राजा,  मो इमरान,विनोद भाष्कर, संजय सिंह, अंशु गुप्ता, अमित सिन्हा,  तरणजीत सिंह, रोशन कन्नौजिया, विकास दुबे, परवेज आलम गांधी,राहुल सोनी, साहिल अली, अतुल,  शैफिन राजा, यश, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement