*राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता गतका में निशा टोप्पो दिल्ली में होगी सम्मिलित*
68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता दिल्ली में गतका खेल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सरगुजा जिला गतका संघ से शासकीय कन्या उ. मा. विद्यालय अंबिकापुर पढ़ने वाली निशा टोप्पो का चयन हुआ है।
निशा टोप्पो सरगुजा के ग्रामीण अंचल से निकल कर आज देश की राजधानी दिल्ली में अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगी।
राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरगुजा जिला में खिलाड़ियों के लिए गतका खेल एक अच्छा अवसर है। सरगुजा के गांधी स्टेडियम में गतका खेल का सम्पूर्ण संसाधन उपलब्ध है। जहां प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित होने पर सरगुजा जिला गतका संयोजक रजत सिंह,कृष्ण एक्का, सुनैना जायसवाल, प्रियंका पैंकरा,खुशबू गुप्ता,प्रिया जायसवाल,अभिषेक, विक्की समेत अन्य खिलाड़ियों ने बधाई दिया।
0 Comments