एंकर – स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल, उदयपुर में विकासखंड स्तरीय ‘शाला प्रवेश उत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर एवं अध्ययन सामग्री भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन और संस्कार के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। मंत्री ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा की।
अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा शिक्षा के माध्यम से ही बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकगण को नवीन शैक्षणिक सत्र की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।



