राज तिवारी, रायपुर
ब्लैकमेल करने वाली 2 महिला आरोपी गिरफ्तार, ₹2.17 लाख की वसूली एवं आपत्तिजनक वीडियो बरामद
रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने ब्लैकमेलिंग के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹2.17 लाख की वसूली गई राशि एवं मामले से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी एक व्यक्ति को आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रही थीं और उससे पैसों की अवैध वसूली कर रही थीं। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वसूली गई ₹2.17 लाख की नकद राशि, मोबाइल फोन तथा अन्य डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं। मामले की विस्तृत जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने कहा है कि ब्लैकमेलिंग, साइबर अपराध और जबरन वसूली जैसे अपराधों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि इस प्रकार की किसी भी घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
रिपोर्ट: राज तिवारी,



