:- थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपियों के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
:- आरोपियों के कब्जे से 97 नग प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन कुल किमती मशरुका लगभग 97000/- रुपये किया गया बरामद।
:- आरोपियों द्वारा मेडिकल दुकान से नशीला इंजेक्शन लाकर स्थानीय स्तर पर बिक्री करने की थीं योजना।
:- नशीले पदार्थो के अवैध कारोबार मे संलिप्त आरोपियों पर लगातार की जा रही सख्त वैधानिक कार्यवाही।
⏩️ प्रतिबंधित अवैध नशीले इंजेक्शन की खरीद बिक्री मे शामिल आरोपियों पर सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम के मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि थाना कोतवाली पुलिस टीम कों दिनांक 16/11/26 कों मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि डिगमा निवासी अंकित गुप्ता अपने साथी साहीद अंसारी के साथ नशीला इंजेक्शन की बिक्री करने के लिए शंकरघाट खनिज बेरियर के पास आने वाला है।
⏩ सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर संदेहियो की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा अपना नाम *(01)अंकित गुप्ता आत्मज रामनाथ गुप्ता उम्र 27 साल निवासी जयसिंह नगर थाना जयसिह नगर जिला शहडोल मध्यप्रदेश हा.मु. डिगमा एफसीआई गोदाम के पीछे थाना गांधीनगर (02) साहिद असारी आत्मज मुमताज अंसारी उम्र 25 साल निवासी दिनाबार थाना रामगढ जिला पलामू झारखण्ड* का होना बताये, पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तलाशी लेने पर 40 नग nrx buprenorphine injection ip 0.3 mg/ml rexogesic 02 एमएल, मात्रा 80 एम. एल. एवं 57 नग PHENIRAMINE MALEATE INJECTION ip avil 10 एमएल मात्रा 570 एम. एल. कुल जप्त इंजेक्शन 97 नग कुल मात्रा 650 एम. एल. कुल किमती मशरुका लगभग 97000/- रुपये बरामद किया गया, उक्त प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के सबंध मे आरोपियों से पूछताछ किये जाने पर उक्त नशीला इंजेक्शन को मेडिकल दुकान से बिक्री करने के लिए लाना बताया गया, मामले मे आरोपियों से घटना के सम्बन्ध में पुछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 797/26 धारा 21 (सी) एन.डी. पी. एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों कों प्रकरण मे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।
⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक अखिलेश सिंह ,प्रशिक्षु उप निरीक्षक आशी झा, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक अनुराग वर्मा, सहायक उप निरीक्षक देवनारायण यादव आरक्षक विवेक राय, नितिन सिन्हा, हिमांशु दास, लाल बाबू सिंह, शिव राजवाड़े सक्रिय रहे।



