*यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लाया गया ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक हमारी माताओं-बहनों के लिए लोकसभा एवं विधानसभाओं में 33% आरक्षण का मार्ग प्रशस्त करने वाला था। लेकिन, परिवारवादी राजनीति और वोट बैंक को साधने के लिए कांग्रेस ने देश की 70 करोड़ महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है।*
*देश की आधी आबादी को नेतृत्व के अधिकार से वंचित करने के उद्देश्य से महिला आरक्षण की राह में बाधा डालने का जो ‘महापाप’ कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने किया है, उसका परिणाम उन्हें अवश्य भुगतना पड़ेगा।*
*छत्तीसगढ़ सहित देश की समस्त नारीशक्ति आने वाले समय में कांग्रेस को करारा जवाब देगी। महिला विरोधी कांग्रेस और इंडी गठबंधन को देश की जनता अब और बर्दाश्त नहीं करेगी।*



