अंबिकापुर- सरगुजा के वरिष्ठ साहित्यकार श्री जय गुप्त जी की पुस्तक धर्म क्षेत्रे कुरुक्षेत्रे का विमोचन समारोह संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा क़े प.दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में भव्य रूप से संपन्न हुआ.इस अवसर पर विवेकानंद विद्या निकेतन अंबिकापुर के स्वामी तन्मयानंद जी महाराज,संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के कुलपति श्री राजेंद्र लाक पालेजी,सेवानिवृत्त ए डी आई एस श्री ब्रह्मा शंकर सिंह, सेवानिवृत प्राचार्य श्री बी डी लाल जी, नगर पालिका निगम अंबिकापुर की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत जी पार्षद श्री मनीष सिंह जी,सेवा निवृत प्राचार्य श्री बबन जी पांडे, महामना मालवीय मिशन के अध्यक्ष श्री हरि शंकर त्रिपाठी जीके कर कमल से संपन्न हुआ.
इस अवसर पर साहित्यकार रंजीत सारथी,सुरेश प्रसाद जायसवाल,डॉक्टर जी के अग्रवाल,चन्द्र भूषण मिश्रा, जेपी चौबे,विनोद हर्ष,श्रीमती प्रियंका चौबे,प्रताप पांडे,राजेश पांडे,डॉक्टर सुधीर पाठक,श्रीमती माधुरी जायसवाल, श्रीमती आशा पांडे,श्रीमती पूनम दुबे,श्री तेज प्रताप सिंह टुटेजा,अनिल त्रिपाठी,हरिशंकर सिंह, श्रीमती रीता रानी गुप्ता, श्री विवेक गुप्ता, दिव्यांश गुप्ता आनंद यादव,राजेश तिवारी सच्चिदानंद पांडे निश्चल सिंह, श्रीमती अर्चना पाठक, प्रो आनंद कुमार,खेम करण अहिरवार,प्रो.जुनैद खान, रोहतास देशमुख,रंजीत हरबंस, श्री रामू सिंह सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.
कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम विद्या की देवी मां सरस्वती के समक्ष पूजा अर्चना करके की गई. तत्पश्चात सभी अतिथियों का स्वागत किया गया
इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार श्री जय गुप्त जी ने अपनी पुस्तक के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा अतिथियों के द्वारा भी अपने-अपने विचार रखे गये.
सभी वक्ताओं ने अपने वक्तव्य में स्वीकार किया कि यह पुस्तक धर्म क्षेत्रे कुरुक्षेत्रे हर मनुष्य के जीवन के लिए बहुत उपयोगी है.इस कार्यक्रम में मंच संचालन श्री प्रकाश कश्यपऔर आनंद कुमार गुप्त ने किया अंत में श्री जय गुप्त जी के द्वारा सभी लोगों का आभार प्रदर्शन किया गया।



