अम्बिकापुर/मोहर्रम इंतजामिया कमेटी, अम्बिकापुर के तत्वावधान में हर साल की तरह इस वर्ष भी मोहर्रम की 8वीं, 9वीं और 10वीं मोहर्रम के जुलूस शहर में पूरी शांति, सौहार्द और भाईचारे के माहौल में सम्पन्न हुआ.इस पवित्र अवसर पर जुलूसों को सफलतापूर्वक और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन का जो सहयोग, मार्गदर्शन और व्यवस्थागत समर्थन मिला, उसके लिए मोहर्रम इंतजामिया कमेटी, अम्बिकापुर दिल की गहराइयों से उनका शुक्रिया अदा करती है।साथ ही नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग एवं विद्युत विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का भी बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाते हुए बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराईं।हम उन सभी अलमदारों का भी तहेदिल से शुक्रिया अदा करते हैं, जिन्होंने कमेटी की अपील और आपसी सहयोग की भावना को ध्यान में रखते हुए अपने अलम का आकार सीमित रखा और व्यवस्था बनाए रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।अम्बिकापुर शहर की तमाम कमेटियों और जिम्मेदार साथियों का भी हार्दिक आभार, जिन्होंने अपनी बहुमूल्य राय, सहयोग और मार्गदर्शन से इस आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

हम अम्बिकापुर की अमन पसंद और शांति प्रिय जनता का भी दिल से शुक्रिया अदा करते हैं, जिन्होंने हमेशा की तरह आपसी भाईचारे और सद्भाव की मिसाल पेश करते हुए हमारा सहयोग किया।यदि जुलूस के दौरान किसी नागरिक को किसी प्रकार की असुविधा हुई हो तो मोहर्रम इंतजामिया कमेटी उसके लिए खेद व्यक्त करती है और भविष्य में भी आप सभी के सहयोग और मार्गदर्शन की उम्मीद रखती है।अंत में एक बार फिर जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, सभी विभागों, कमेटियों, अलमदारों और अम्बिकापुर की सम्मानित जनता का दिल की गहराइयों से शुक्रिया अदा करते हैं।आप सभी के सहयोग से ही अमन, मोहब्बत और भाईचारे का यह खूबसूरत पैगाम कायम है। इस दौरान मोहर्रम कमेटी के संयोजक मो०हसन खान इरशाद खानअध्यक्ष, मोहर्रम इंतजामिया कमेटी,मंजुल खानकार्यकारी अध्यक्ष,सद्दाम खान,कार्यकारी अध्यक्ष,फैज़ान अहमद सचिव सक्रिय रहे.



